यूथ के लिए Jio का बेस्ट प्लान! मिलता है डेली 2GB डेटा, Snapchat+ और Google AI Pro भी
Reliance Jio के पास अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी का 459 रुपये वाला ...और पढ़ें

Jio के 459 रुपये वाले प्लान के बारे में जानें।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के पास हर किसी की जरूरत के हिसाब से प्लान्स मौजूद हैं। जब आप Jio के प्रीपेड ऑप्शन्स को देखते हैं, तो उसमें यूथ के लिए भी कुछ न कुछ मिल जाता है। जब बातचीत करने और सोशल मीडिया की बात आती है, तो इंडियन यूथ के बीच सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एप्स में से एक Snapchat है। Jio हाल ही में भारत और संभवतः दुनिया का पहला ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है, जो अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ Snapchat+ का सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रहा है। यूथ को ध्यान में रखकर लाया गया 459 रुपये का प्लान ठीक यही बेनिफिट ऑफर करता है। आइए प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध Jio के इस 459 रुपये वाले प्लान पर एक नजर डालते हैं।
Jio का 459 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio का 459 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इसके साथ ही Jio 5GB का फ्री बोनस डेटा भी दे रहा है, जो यूजर के उस दिन की डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद एक्टिवेट होगा। इस प्लान के साथ कुछ एड-ऑन बेनिफिट्स भी बंडल किए गए हैं, जिसमें तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल का एक्सेस शामिल है। इसके साथ ही JioAICloud के जरिए 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें 35,100 रुपये की कीमत वाला 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जो 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे फीचर्स के साथ आता है।
डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। एलिजिबल यूजर्स के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। Snapchat+ को MyJio एप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स JioTV ऐप की मदद से Fancode के कंटेंट को भी एक्सेस कर सकेंगे। गौर करे कि इस प्लान के एक्सपायर होने के बाद भविष्य में भी Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन जारी रखने के लिए कस्टमर को 349 रुपये या उससे ज्यादा के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करते रहना होगा। साथ ही इसमें JioGames Mobile भी मिलता है।
वैसे देखा जाए तो Snapchat+ की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। भारत में इसकी कीमत सिर्फ 49 रुपये पर मंथ या 499 रुपये पर ईयर है। Snapchat+ के साथ यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि वे ये देख सकते हैं कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरीज को दोबारा देखा है, साथ ही वे कस्टम नोटिफिकेशन साउंड्स और कई दूसरी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
