मानसून में AC किस मोड पर चलाएं? बिजली बचाने के लिए नोट कर लें
मानसून में एसी के सही मोड का चुनाव बिजली बचाने और आरामदेह माहौल के लिए महत्वपूर्ण है।

मानसून में AC किस मोड पर चलाएं? बिजली बचाने के लिए नोट कर लें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इससे तापमान तो कम हुआ है, लेकिन हवा में नमी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में काफी लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अब भी एयर कंडीशनर का यूज कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे मौसम में AC के लिए सही मोड की सेटिंग करना काफी जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में आपके AC के लिए कौन-सा मोड सबसे अच्छा है...
बारिश में Dry Mode सबसे अच्छा
मानसून के दौरान रूम में गर्मी से ज्यादा नमी हो जाती है। ऐसी कंडीशन में AC का Dry Mode हवा से फालतू नमी को कम करता है, जिससे रूम जल्दी आरामदायक महसूस होने लगता है। इस मोड में कंप्रेसर भी लगातार नहीं चलता, बल्कि जरूरत के हिसाब से वक्त-वक्त पर ऑन-ऑफ होता रहता है। जिसकी वजह से बिजली की खपत भी नॉर्मल कूल मोड की तुलना में कम हो सकती है।
कब इस्तेमाल करें Cool Mode?
वहीं, अगर बारिश के बावजूद भी आपके एरिया में तापमान ज्यादा है और उमस के साथ गर्मी भी ज्यादा महसूस हो रही है, तो ऐसी कंडीशन में तो Cool Mode ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि सिर्फ नमी कम करने के लिए Cool Mode में AC चलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है।
Auto Mode भी है अच्छा ऑप्शन
आजकल कई एडवांस AC में Auto Mode भी मिलने लगा है। इस मोड में AC रूम के तापमान और नमी के अनुसार खुद तय कर सकता है कि कूलिंग कितनी करनी है। इससे बेहतर तापमान बनाए रखने के साथ बिजली की भी काफी बचत होती है।
बिजली बचाने के लिए खास टिप्स भी करें फॉलो
- मानसून में जितना हो सके Dry Mode का ही यूज करें।
- साथ ही AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
- रूम के दरवाजे और खिड़कियां अच्छे से सील करें ताकि बाहर की नमी अंदर न आए।
- समय-समय पर AC के एयर फिल्टर की सफाई करें, इससे कूलिंग बेहतर होगी।
- AC में अगर Sleep Mode है, तो रात के टाइम इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।