विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 हजार के बजट में 5 नए 5G स्मार्टफोन, 7000 mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Published: Wed, 29 Apr 2026 08:00 PM (IST)

2026 में 15,000 रुपये से कम कीमत में कई दमदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर जैसे फीचर्स से लैस हैं।

15 हजार के बजट में 5 नए 5G स्मार्टफोन, 7000 mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

15 हजार के बजट में 5 नए 5G स्मार्टफोन, 7000 mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में 2026 की शुरुआत से ही बजट सेगमेंट में जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। खासकर 15 हजार से कम कीमत में आने वाले 5G स्मार्टफोन अब काफी ज्यादा पावरफुल और फीचर-लोडेड हो गए हैं। कुछ फोन्स में तो आजकल 7000 mAh की बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं।

इस सेगमेंट में अब ये सब आम हो चुका है। अगर आप भी इन दिनों नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस साल लॉन्च हुए ये 5 लेटेस्ट ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। चलिए इन बेस्ट ऑप्शंस पर एक नजर डालते हैं...

Realme P4 Lite 5G

Realme का यह नया स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 13MP Rear कैमरा और 5MP Front कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ 7000 mAh बैटरी मिल रही है।

यानी फोन में बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे यह डेली यूज के साथ-साथ नॉर्मल गेमिंग के लिए भी अच्छा है। इस फोन की कीमत 13,499 रुपये है।

Samsung Galaxy M17e 5G

Samsung का यह लेटेस्ट 5G फोन उन यूजर्स के लिए है जो ब्रांड वैल्यू और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इसमें बड़ी बैटरी और क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है।

इस फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP + 5MP + 2MP Rear कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.657 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000 mAh बैटरी मिल रही है। इस फोन की कीमत 12,499 रुपये है।

POCO C85x

POCO C85x परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड यूजर्स के लिए एक बजट में बेहतर ऑप्शन है। इस फोन में T8300 Octa Core प्रोसेसर, 32MP Rear कैमरा, 6.9 इंच डिस्प्ले और 6300 mAh बैटरी मिल रही है। बजट में यह फोन काफी वैल्यू फॉर मनी माना जा रहा है। इस फोन की कीमत 11,499 रुपये है।

Redmi 15A 5G

Redmi का ये नया 5G फोन बेसिक यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है और कीमत भी किफायती रखी गई है, जिससे यह एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन जाता है।

इस फोन में T8300 प्रोसेसर, 32MP Rear कैमरा और 8MP Front कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.9 inch 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट और 6300 mAh बैटरी मिल रही है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है।

Lava Bold N1 5G

इंडियन ब्रांड Lava का ये नया स्मार्टफोन भी 2026 में लॉन्च हुआ है। फोन में कुछ बैलेंस्ड फीचर्स से लैस है और यह उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कम कीमत में एक ऑलराउंडर 5G डिवाइस चाहते हैं।

इस फोन में 13MP Rear कैमरा, 6.7 इंच स्क्रीन और 5000 mAh बैटरी है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Vivo का जबरदस्त कैमरा वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; लॉन्च से पहले सामने आई कीमत