Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Best Weather Apps: एंड्रॉइड और आईफोन के बेस्ट 5 ऐप्स, बताएंगे कितनी है गर्मी

    Updated: Thu, 16 May 2024 07:00 PM (IST)

    अगर आप भी मौसम को देखकर अपना प्लान बनाते हैं तो हम आपके कुछ ऐसे ऐप्स लेकर आए है जो आपको आपके शहर के तापमाप के साथ-साथ मौसम की विस्तृत जानकारी देते हैं। ये ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए काम करता है। इस लिस्ट में वैदर चैनल AccuWeather और याहू वैदर जैसे ऐप्स को शामिल किया गया है।

    Hero Image
    एंड्रॉइड और आईफोन के बेस्ट 5 ऐप्स, बताएंगे कितनी हैं गर्मी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों और प्रदेशों में भीषड़ गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप दोपहर में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ ऐसे ऐप्स है, जो आपकी मदद कर सकते हैं। इन ऐप की मदद से मौसम की जानकारी आपकी उंगलियों होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैसी कि हम जानते हैं कि आधुनिक तकनीक की बदौलत अब एक दिन पहले ही मौसम की पूरी जानकारी मिल जाती है। हालांकि ये केवल अनुमान होता है। ये ऐप्स केवल बुनियादी तापमान रीडिंग ही नहीं करता, बल्कि वर्षा की संभावना, हवा की गति, आदि की भी जानकारी मिलती है। हमारे द्वारा बताए गए ऐप iOS और Android दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। आइये इन ऐप के बारे में जानते हैं।

    AccuWeather: मौसम रडार

    • AccuWeather लाइव आपको मौसम का पूर्वानुमान देता है, जिसमें मिनट-दर-मिनट वर्षा अपडेट के लिए MinuteCast के साथ ही गंभीर मौसम अलर्ट, तापमान, वर्षा जैसे मौसम डिटेल भी शामिल हैं।
    • इस ऐप में आपको बर्फबारी की संभावनाओं और चेतावनियों के लिए विंटरकास्ट पूर्वानुमान भी देता है।
    • इसके अलावा इसमें आपको बारिश की संभावना, बादल कवरेज, हवा, लाइव रडार, वायु गुणवत्ता सूचकांक, बर्फबारी और यूवी सूचकांक की जानकारी दी गई हैं।

    The Weather Channel - Radar

    • वेदर चैनल का इस्तेमाल विश्व स्तर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये आपको गंभीर मौसम की घटनाओं और भारी बारिश का अपडेट देता है।
    • इसके अलावा बारिश, बर्फबारी और अन्य मौसम स्थितियों के लिए ये ऐप तूफान की अलर्ट और चेतावनियां भी देता है।
    • वेदर चैनल आपको मौसम से आगे रहने के लिए व्यापक उपकरण देता है, जिसमें लाइव रडार अपडेट, प्रति घंटा बारिश ट्रैकिंग, तूफान रडार समाचार और स्थानीय मौसम पूर्वानुमान शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें - Smartphone Tips: गलती से हो गए हैं मोबाइल से कॉन्टेक्ट नंबर डिलीट तो आसानी से कर सकते हैं रिकवर, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

    Weather & Radar

    • जैसा कि नाम से जाहिर है कि इसमें आपको वैदर और अन्य जानकारियां भी मिलती है। ये ऐप निःशुल्क मौसम और रडार ऐप है ,. जो रियल टाइम के मौसम पूर्वानुमान और रडार इमेजरी देता है।
    • इसमें आपको धूप बरसात या तूफान तीनों की स्थिति की सटीक जानकारी मिलती है।
    • इसके अलावा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के साथ तापमान, वर्षा की संभावना, हवा, धूप के घंटे और अधिक सहित मौसम की विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। इसमें आप 14 दिन के मौसम के स्थिति की जानकारी पा सकते हैं।

    Windy Com- मौसम और रडार

    • ये ऐप भी खराब मौसम के लिए पूर्वानूमान पेश करता है, ये एक विज़ुअलाइजेशन टूल है जिस पर पायलट, पैराग्लाइडर, स्काईडाइवर, सर्फर जैसे लोग बहुत भरोसा करते हैं।
    • इसमें आपको बेहतर इंटरफेस के साथ विस्तृत और सटीक मौसम डेटा मिलता है, जो इसे मौसम प्रेमियों, सरकारी एजेंसियों और बचाव टीमों के बीच लोकप्रिय बनाता है।

    याहू मौसम

    • याहू वेदर ऐप भी एक अच्छा विकल्प है, जिसकी मदद से आपको मौसम की सटीक जानकारी मिलती है। ये ऐप लोकेशन और समय के हिसाब से प्रति घंटा, 5-दिन और 10-दिन का सटीक पूर्वानुमान देता है।
    • इसमें सूर्योदय, सूर्यास्त, हवा के पैटर्न और दबाव में बदलाव के लिए एनिमेटेड मॉड्यूल मिलता है।
    • आपको रडार, सैटेलाइट व्यू, हिट मैप और हवा के पैटर्न के लिए इंटरैक्टिव मैप का उपयोग करें।
    • अगर आप लोकेशन स्विच करते हैं तो इसके लिए आपको बाएं या दाएं स्वाइप करना होगा और आपको अन्य जानकारी मिलती है।

    मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें क्या है Heat wave और कैसे करें इससे अपना बचाव