विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जान बचाने के लिए Smartphone आ सकता है काम, Emergency SOS की इस सेटिंग से आप तो नहीं अनजान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sat, 04 Nov 2023 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2023 12:30 PM (IST)

Emergency SOS Setting स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर कर रहा है। किसी भी शख्स के लिए उसका स्मार्टफोन एक ...और पढ़ें

Emergency SOS की सेटिंग का आपको भी करना चाहिए इस्तेमाल
Emergency SOS की सेटिंग का आपको भी करना चाहिए इस्तेमाल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर कर रहा है। किसी भी शख्स के लिए उसका स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है जो हर समय उसके साथ रहता है।

हर समय साथ रहने वाले इस डिवाइस में कई ऐसी सेटिंग मिलती हैं, जो यूजर के काम की साबित हो सकती हैं। स्मार्टफोन यूजर के लिए किसी बड़ी मुसीबत में भी काम का डिवाइस साबित हो सकता है।

मुसीबत के समय काम आएगी ये सेटिंग

किसी बड़ी परेशानी या इमरजेंसी में यह जरूरी है कि आपका नाम, उम्र, ब्लड ग्रुप जैसी जानकारियां मदद करने वाले शख्स के पास हो।

इमरजेंसी और आपदा जैसी स्थिति के लिए ही स्मार्टफोन यूजर को उसके डिवाइस में Emergency SOS सेटिंग की सुविधा मिलती है। Emergency SOS सेटिंग के साथ स्मार्टफोन यूजर मेडिकल कार्ड में इन जानकारियों को सेव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः एक छोटी-सी लापरवाही और नहीं कर पाएंगे फोन अपडेट, नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने में आ सकती है परेशानी

मेडिकल कार्ड क्या है

दरअसल, मेडिकल कार्ड के साथ सेव की गई जानकारियों को इमरजेंसी कॉल या डिजास्टर अलर्ट पेज पर डिस्प्ले किया जाता है।

यह जानकारियां आपकी मदद करने वाले पहले शख्स को डिस्प्ले होती हैं। मेडिकल कार्ड के साथ स्मार्टफोन यूजर अपने बारे में बेसिक जानकारियां सेव कर सकता है।

मेडिकल कार्ड के साथ इन जानकारियां को कर सकते हैं सेव

  1. नेम
  2. हाइट
  3. वेट
  4. जेंडर
  5. ब्लड टाइप
  6. डेट ऑफ बर्थ

इमरजेंसी कॉल के दौरान आपकी यही जानकारियां डिस्प्ले होती हैं।

मेडिकल कार्ड में ऐसे सेव करें जानकारियां

  1. सबसे पहले स्मार्टफोन की Settings में आना होगा।
  2. अब Security के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  3. अब स्क्रॉल डाउन कर Emergency SOS पर टैप करना होगा।
  4. अब Emergency information पर टैप करना होगा।
  5. अब Medical Card ऑप्शन पर डिटेल सेव करनी होंगी।