Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन स्टडी हो या गेमिंग, इन डिवाइस के साथ मिलेगा आंखों को सुकून, 20 हजार से कम में आते हैं ये 5G Smartphone

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 09:05 AM (IST)

    5G Smartphone Under 20k With Higher Refresh Rate Smartphone पर दिन के अधिक से अधिक घंटे बिताते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। आप अपनी आंखों का ख्याल रखते हुए कुछ बढ़िया स्मार्टफोन को चुन सकते हैं। (फोटो- अमेजन)

    Hero Image
    5G Smartphone Under 20k With Higher Refresh Rate, Pic Courtesy- Amazon

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। Smartphone को लेकर हर यूजर की अलग जरूरत होती है। कीमत के साथ-साथ स्मार्टफोन के दूसरे फीचर्स भी मायने रखते हैं। अगर आप गेमर हैं या ऐसे यूजर हैं जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल अधिकतम घंटों तक करते हैं तो आपके लिए डिवाइस की स्क्रीन मायने रखती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे समय तक स्क्रीन पर निगाहें टिकाए रखने के लिए जरूरी है कि डिवाइस की स्क्रीन स्मूद हो और इमेज कम से कम ब्लर हों। मार्केट में 20 हजार रुपये से कम में ऐसे बहुत से डिवाइस मिलते हैं जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस आर्टिकल में आपको स्मूदर- लुकिंग स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के बारे में ही बताने जा रहे हैं-

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    स्मूदर-लुकिंग स्क्रीन के लिए आप OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को खरीद सकते हैं। वनप्लस का यह डिवाइस 20 हजार रुपये से कम में आता है।

    फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। फोन में 120 Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलती है।

    Samsung Galaxy M33 5G

    स्मूदर स्क्रीन के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग का Samsung Galaxy M33 5G डिवाइस भी चेक कर सकते हैं। यह डिवाइस 20 हजार रुपये से कम में आता है।

    फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Exynos 1280 Octa Core 2.4GHz 5nm प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 6000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलती है।

    Redmi Note 12 5G

    120 Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी का डिवाइस भी चेक कर सकते हैं। 20 हजार से कम में कंपनी Redmi Note 12 5G को पेश करती है।

    फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Snapdragon 4 Gen1 6nm Octa-core 5G प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलती है।

    realme 10 Pro 5G

    हाईर रिफ्रेश रेट के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी का डिवाइस भी चेक कर सकते हैं। 20 हजार रुपये से कम में कंपनी realme 10 Pro 5G को पेश करती है।

    फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

    POCO X4 Pro 5G

    लंबे समय तक स्मार्टफोन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पोको का POCO X4 Pro 5G फोन चेक कर सकते हैं। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

    यह Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।