विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000mAh बैटरी वाले 5 शानदार पावरबैंक, MagSafe के साथ Quick Charge 3.0 भी

Published: Mon, 23 Mar 2026 08:00 PM (IST)

स्मार्टफोन बैटरी बैकअप की समस्या को हल करने के लिए 10,000mAh MagSafe पावरबैंक लोकप्रिय हो रहे हैं। ये बिना केबल ...और पढ़ें

10,000mAh बैटरी वाले 5 शानदार पावरबैंक, MagSafe के साथ Quick Charge 3.0 भी

10,000mAh बैटरी वाले 5 शानदार पावरबैंक, MagSafe के साथ Quick Charge 3.0 भी  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैटरी बैकअप हमेशा से ही एक बड़ी समस्या रहा है, खासकर तब जब आप ट्रैवल कर रहे हों या दिनभर बाहर हों। ऐसे में अब MagSafe टेक्नोलॉजी वाले 10,000mAh के पावरबैंक काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। ये पावरबैंक बिना केबल के सीधे फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से चिपक जाते हैं और वायर वाली चार्जिंग का झंझट खत्म कर देते हैं।

खास बात ये है कि अब मार्केट में ऐसे कई पावरबैंक आ चुके हैं जो फास्ट चार्जिंग, कॉम्पैक्ट डिजाइन और मल्टीपल पोर्ट्स के साथ आते हैं, जिससे आप एक साथ वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह से अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। हमने आपके लिए मार्केट में मौजूद 5 बेस्ट ऑप्शंस को शॉर्टलिस्ट किया है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

boAt 10000 mAh 22.5 W Wireless With MagSafe

लिस्ट का पहला पॉवरबैंक boAt कंपनी की तरफ से आता है। फ्लिपकार्ट पर अभी ये पॉवरबैंक सिर्फ 1,499 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 4,499 रुपये है। पॉवरबैंक में आपको 22.5 W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Elista 10000 mAh Wired & Wireless With MagSafe

Elista कंपनी की तरफ से आने वाला ये पॉवरबैंक भी काफी शानदार है जो अभी फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। अभी ये पॉवरबैंक सिर्फ 1,299 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 3,499 रुपये है। पॉवरबैंक में फास्ट चार्जिंग और Quick Charge 3.0 का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Ambrane Qi2 Magsafe Wireless 10000mAh Powerbank

लिस्ट का अगला Magsafe वायरलेस पॉवरबैंक Ambrane का है जो अभी अमेजन पर सस्ते में मिल रहा है। वैसे तो इस पॉवरबैंक की कीमत 4,699 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सिर्फ 1,899 रुपये में अपना बना सकते हैं।

ZEBRONICS 10000 mAh 22.5 W Wireless With MagSafe

जेब्रोनिक्स की तरफ से आने वाला ये पॉवरबैंक भी काफी शानदार है जहां 22.5 W वायरलेस चार्जिंग के साथ MagSafe मिल रहा है। वैसे तो इस पॉवरबैंक की कीमत 4,499 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से सिर्फ 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं।

Portronics 10000 mAh 20 W Wired & Wireless With MagSafe

लिस्ट का आखिरी पॉवरबैंक पोरट्रॉनिक्स कंपनी की तरफ से आता है जिसमें आपको 20 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इस पॉवरबैंक की कीमत वैसे तो 2,999 रुपये है लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 24 मार्च को लॉन्च होगा OnePlus 15T, मिलेगी 7,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर