विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी

Published: Thu, 12 Dec 2024 12:05 AM (IST)

व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बुधवार देर रात अचानक डाउन हो गए। सर्वर डाउन होने से यूजर्स को ...और पढ़ें

वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन (सांकेतिक तस्वीर)
वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन (सांकेतिक तस्वीर)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बुधवार देर रात अचानक डाउन हो गए। सर्वर डाउन होने से यूजर्स को भारी परेशानी हो रही है। यह समस्या क्यों हुई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बुधवार देर रात 11 बजे तक मेटा सर्वर डाउन होने से वाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक ने काम करना बंद किया तो यूजर्स ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी।

मेटा ने ट्वीट किया, "हम जानते हैं कि तकनीकी समस्या कुछ उपयोगकर्ताओं की हमारे ऐप्स तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।"

खबर अपडेट की जा रही है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।