Move to Jagran APP

IWD2020: Twitter अपने अंदाज में मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020

Twitter दुनिया भर में दमदार पब्लिक कन्वर्सेशन के लिए एक केन्द्र रहा है। भारतीय महिलाओं के सम्मान में ,EveryWomen ,प्रत्येकमहिला के नाम से कैंपेन चला रहा है। (फोटो साभार- Twitter)

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 10:18 AM (IST)
IWD2020: Twitter अपने अंदाज में मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020
IWD2020: Twitter अपने अंदाज में मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD2020) मना रहा है। Twitter दुनिया भर में दमदार पब्लिक कन्वर्सेशन के लिए एक केन्द्र रहा है। इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने भारतीय महिलाओं के सम्मान में #EveryWomen #प्रत्येकमहिला के नाम से कैंपेन चला रहा है। इसमें भारत की पांच सशक्त महिलाओं दिवंगत सुषमा स्वराज, चिनमायी श्रीपदा, दूती चंद, किरण मजूमदार शॉ और शहरीन भान को शामिल करके उनकी उपलब्धियों को भी बता रहा है।

loksabha election banner

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 में महिलाओं से संबंधित टॉप-5 हैशटैग को भी Twitter India ने इसमें शामिल किया है। इन हैशटैग में पहले नंबर पर #MeToo #MeTooIndia को जगह मिली है। वहीं, #SareeTwitter दूसरे और #GirlsWhoDrinkBeer तीसरे नंबर पर रहा है। #LahuKaLagaan चौथे और #JhumkaTwitter हैशटैग भारत में पांचवें स्थान पर रहा है।

(फोटो साभार- Twitter India)

मनोरंजन के क्षेत्र में पार्श्व गायिका चिनमायी श्रीपदा को #VoiceOfCharge हैशटैग के साथ शामिल किया गया है। खेल के क्षेत्र में #RecordBreaker हैशटैग के साथ 100 मीटर की रेस 11.24 सेकेंड में पूरा करने वाली धाविका दूती चंद को शामिल किया गया है। दूती चंद भारत की तरफ से 100 मीटर की रेस सबसे कम समय में पूरा करने वाली महिला धाविका है। इंटरप्रेन्योर और साइंटिस्ट किरण मजूमदार शॉ को #Catalyst हैशटैग के साथ Twitter सम्मान दे रहा है। मीडिया के क्षेत्र में शरीन भान को #TwitterTurk और डिप्लोमेट के तौर पर पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत सुषमा स्वराज को #TwitterDiplomat हैशटैग के साथ शामिल किया गया है।

(फोटो साभार- Twitter India)

Twitter ने पिछले दिनों कुछ फीचर्स को भी रोल आउट किया है, जिसे हर महिला को पता होना चाहिए।

Hide Replies: इस फीचर के माध्यम से Tweet पर किए गए किसी भी रिप्लाई को छिपाया जा सकता है। जैसे ही किसी भी Tweet के रिप्लाई को हाइड किया जाता है, वो ग्रे आइकन के साथ नजर आता है। इन रिप्लाई को देखने के लिए ग्रे आइकन पर टैप करना होता है।

Filtered Notifications: इस फीचर की मदद से यूजर्स Twitter पर आने वाले नोटिफिकेशन्स को फिल्टर कर सकते हैं। इन नोटिफिकेशन को अपने हिसाब से मैनेज किया जा सकेगा।

Unfollow: अगर, आपको किसी अकाउंट के ट्वीट को अपने टाइमलाइन पर नहीं देखना है तो आप उस शख्स या संस्था के अकाउंट को अनफॉलो कर सकते हैं। अनफॉलो करने के बाद आपके टाइमलाइन पर उस शख्स या संस्था का कोई भी ट्वीट आपको नहीं दिखेगा।

Mute: इस फीचर के माध्यम से बिना अनफॉलो किए हुए भी किसी भी अकाउंट के ट्वीट को अपने टाइमलाइन से हटाया जा सकता है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी शख्स या संस्था के प्रोफाइल को म्यूट करके उनके फ्यूचर के ट्वीट को अपने टाइमलाइन पर नहीं देख पाएंगे।

Block: अगर, आप किसी ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इस फीचर के माध्यम से आप उस अकाउंट को ब्लॉक कर सकेंगे। ब्लॉक करने के बाद न तो आपका कोई ट्वीट उस यूजर को दिखेगा और न ही आपको उस यूजर का कोई ट्वीट दिखेगा।

इन सब प्राइवेसी फीचर के माध्यम से इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल महिलाएं सुरक्षित तरीके से कर सकतीं हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.