Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'All Eyes on Rafah' के बाद 'All Eyes on Nitish' की बारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे Nitish Kumar

    लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार ,nitishkumar ट्रेंड हो रहे हैं। इसके साथ ही All Eyes on Rafah के बाद All Eyes on Nitish के नाम से भी लोग इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग हैशटैग के साथ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इसमें लोकसभा इलेक्शन नीतीश कुमार और NDAसरकार है तैयार जैसे टैग्स शामिल है।

    By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:50 PM (IST)
    Hero Image
    एक्स और इंस्टाग्राम पर छाए नीतीश कुमार, ट्रेंडिंग लिस्ट में आगे..

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों में भी अफरा-तफरी का माहौल है। बीजेपी के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबु नायडु का समर्थन जरूरी है, वहीं लगातार ये अटकलें लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार कभी भी पटल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही लोकसभा के रिजल्ट के अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ट्रेंडिंग टॉपिर में आ रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि कल दोनों नेता दिल्ली पहुंचने वाले है। अब ये देखना है कि इनका समर्थन किस पार्टी की तरफ रहता है।

    X पर ट्रेंड हुआ #nitishkumar

    • एक्स पर #nitishkumar काफी ट्रेंड हो रहा है, इस हैशटैग के साथ प्लेटफॉर्म पर अभी तक 152000 पोस्ट किए जा चुके हैं।
    • इसके अलावा चुनाव से जुड़े कई हैशटैग भी ट्रेंड में है। जहां #LokSabhaEelections2024 पर कुल 13900 पोस्ट , #NDA_सरकार_है_तैयार पर 51600 पोस्ट और चंद्रबाबू नायडू पर 140000 पोस्ट किए गए है।
    • वहीं पलट जाओ पर 16.8K पोस्ट और योगी आदित्यनाथ पर 20.7K पोस्ट किए गए है।
    • इसके अलावा एक्स पर कई ऐसे मीम्स शेयर किए गए है, जो इस स्थिति को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करती है। यहां हमने ऐसे ही एक पोस्ट को दिखाया है।

    यह भी पढ़ें - 'All Eyes on Rafah': आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छाया है ये पोस्ट? क्या है इसके पीछे की कहानी

    इंस्टाग्राम पर भी चर्चा

    • एक्स के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी #nitishkumar काफी ट्रेंड हो रहा है। जहां नीतीश कुमार पर 243000 पोस्ट किए गए है। वहीं #nitish पर 44700 पोस्ट किए गए है।
    • इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी है, जो All Eyes on Rafah' वाले पोस्ट को एडिट करते हुए 'All Eyes on Nitish' पोस्ट और स्टोरी को शेयर कर रहे हैं। हालांकि ये पोस्ट अभी ज्यादा ट्रेंड नहीं हो रहा है।
    • इसके साथ ही #loksabha के साथ भी 361000 पोस्ट किए गए है।

    यह भी पढ़ें -'All Eyes on Rafah': 4 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये फोटो, क्यों लोगों के बीच तेजी से हो रही वायरल...