Instagram लाया Blend फीचर, दोस्तों के साथ इंजॉय कर पाएंगे मजेदार रील्स
Instagram Blend Feature इंस्टाग्राम पर Blend फीचर लाइव हो गया है। कंपनी इस फीचर को ग्लोबली रिलीज कर रही है। यह फीचर यूजर्स को रील शेयर करने के लिए फीड तैयार करेगी। इसमें यूजर्स को नए-नए रील देखने को मिलेंगे। इंस्टाग्राम पर यूजर्स किसी एक फ्रेंड या फिर ग्रुप के लिए Blend फीड तैयार कर पाएंगे। इंस्टाग्राम का यह फीचर स्पॉटिफाई के Blend से प्रेरित है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram ने यूजर्स के लिए नया सोशल फीचर Blend लॉन्च किया है। यह फीचर रील फीड को पर्सनलाइज्ड करने का ऑप्शन देता है, जिसे यूजर्स आपने फ्रेंड्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का यह फीचर ग्लोबली रोल आउट किया जा रहा है। इसका मकदस रील्स को पहले से ज्यादा डिस्कवरेबल बनाना है, जिससे इंस्टाग्राम यूजर्स मजेदार कंकेंट और भी इंजॉय कर पाएं।
क्या है Instagram Blend Feature?
Blend फीचर यूजर्स को कस्टमाइज रील फीड क्रिएट करने का ऑप्शन देता है, जिसे वह एक फ्रेंड या फिर ग्रुप शेयर कर सकते हैं। एक यूजर कितने भी Blend फीड तैयार कर सकता है, जो अलग-अलग इंटरेस्ट और ग्रुप की व्यूइंग हेबिट पर कंटेंट शो करेगी। इसमें कंटेंट डेली रिफ्रेश होगा और हर बार चेक इन करने पर यूजर्स को इंगेजिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Blends पर यूजर्स सिर्फ इन्वाइट से जुड़ पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज करना होगा। इसके बाद वे Blend की रिक्वेस्ट भेज पाएंगे, जिन्हें यूजर्स को एक्सेप्ट करना होगा। जैसे ही आप किसी Blend को एक्सेप्ट कर लेते हैं तो यह चैट में एक्टिव हो जाएगी।\
कैसे बनाए Blend Feed?
स्टेप 1. सबसे पहले वन-ऑन-वन या फिर ग्रुप DM चैट ओपन करें।
स्टेप 2. अब आपको चैट स्क्रीन पर नए Blend आइकन पर टैप करना है।
स्टेप 3. यहां आपको Invite पर क्लिक कर Blend इन्वाइट भेजना है।
स्टेप 4. Blend फीड तभी शुरू होगी जब कोई एक मैंबर रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेगा।
स्टेप 3. Blend पर टैप कर आप कभी भी शेयर फीड में विजिट कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम की Blend Feed पर कंटेंट रोज अपडेट होगा, जितनी बार यूजर्स इसमें विजिट करेंगे उन्हें नई रील्स देखने को मिलेंगी, जो इनकी पसंद के आधार पर होगी। ग्रुप पर किसी भी रील पर रिएक्ट या लाइक करने पर सभी मैंबर को नोटिफिकेशन मिलेगा।
Spotify Blend से है प्रेरित
Instagram का यह नया फीचर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify के Blend फीचर से प्रेरित है। स्पॉटिफाई में यूजर्स आपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ प्लेलिस्ट शेयर कर सकते हैं। यह म्यूजिक परेफ्रेंस के मुताबिक रोज अपडेट होती है। इसी तरह Instagram Blend की फीड भी रोजाना रिफ्रेश होती है ताकि यूजर्स को रोज उनकी फीड में नई-नई रील मिले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।