अपने फोन में जरूर डाउनलोड करें ये 5 सरकारी मोबाइल ऐप, हमेशा आएंगे आपके बहुत काम
डिजिटल इंडिया के तहत भारत सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कई सारे सरकारी ऐप लॉन्च किए हैं। आज हम आपको चुनिंदा सरकारी ऐप के बारे में बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन सरकारी ऐप के बारे में जानते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत लोगों की सुविधा के लिए काफी संख्या में मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें आरोग्य सेतु ऐप, एमपासपोर्ट सेवा ऐप और उमंग ऐप आदि शामिल हैं। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे।
My Gov
My Gov भारत सरकार के सबसे खास ऐप में से एक है। यूजर्स इस मोबाइल ऐप के माध्यम से विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। वहीं, My Gov मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Aarogya Setu
आरोग्य सेतु ऐप को खास तौर पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल ऐप संक्रमितों की लोकेशन ट्रैक करके यूजर्स को संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी देता है। इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप के जरिए यह भी पता लगा सकते हैं कि उनके आस-पास कितने कोरोना संक्रमित हैं।
MParivahan
इस मोबाइल ऐप के माध्यम से यूजर अपने ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स दो पहिया और चार पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकते हैं। गाड़ी चालक अपनी कार के रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपनी सेकेंड हैंड कार के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। जो लोग भी अपनी पुरानी कार को बेचना चाहते हैं, वो यहां अपनी उम्र और ब्योरो की जांच करा सकते हैं।
MPassport
इस ऐप के जरिए स्मार्टफोन यूजर एक क्लिक पर पासपोर्ट से जुडी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस ऐप में पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन, पासपोर्ट की लोकेशन, पासपोर्ट सेवा केंद्र और अन्य सूचनाएं भी मिलेंगी।
UMANG
यूजर्स को UMANG मोबाइल ऐप में एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड (EPF), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट की सर्विस मिलेंगी। बता दें कि इस मोबाइल ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी और नैशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने साथ मिलकर पेश किया है।