विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कोई भी सर्च कर सकता है आपका फेसबुक पोस्‍ट और आपका अतीत

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 04:35 PM (IST)

फेसबुक ने नया फीचर रिलीज किया है और यह कइयों के प्राइवेसी के लिए हानिकर साबित हो सकता है। यह लेटेस्‍ट अपडेट सभी फेसबुक पब्‍लिक पोस्‍ट्स को इसके सर्च के लिए खोल रहा है। मतलब अब सभी पोस्‍ट्स सर्च के जरिए उपलब्‍ध हो जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फेसबुक ने नया फीचर रिलीज किया है और यह कइयों के प्राइवेसी के लिए हानिकर साबित हो सकता है। यह लेटेस्ट अपडेट सभी फेसबुक पब्लिक पोस्ट्स को इसके सर्च के लिए खोल रहा है। मतलब अब सभी पोस्ट्स सर्च के जरिए उपलब्ध हो जाएंगे।

दूसरे शब्दों में जो भी पोस्ट आपने 'Friends of friends' या 'Public' के साथ शेयर किया होगा अब किसी के लिए भी सर्च के जरिए उपलब्ध होगा। यह लेटेस्ट अपडेट चिंता का कारण बन सकता है।

नये सर्च फीचर से आपकी सभी कंफेशन और स्टेटस अपडेट्स सार्वजनिक हो जाएंगे। यदि कोई आपका पीछा कर रहा है या परेशान करना चाहता है तो आपके अतीत को सामने ला आपको दुखी करेगा। चिंता की बात नहीं इस मुसीबत से निकलने का साधन भी है-

- स्क्रीन के ऊपर की ओर दायें कोने पर arrow बटन से सेटिंग्स में जाएं

- बायीं ओर के पैनल से प्राइवेसी सेलेक्ट करें

- 'Who can see my stuff' सेक्शन के तहत, शेयर किए गए पोस्ट के लिए दर्शकों को सीमित करें।

- 'Limit old posts' पर क्लिक कर दें।

सेटिंग् में किए गए इस बदलाव का मतलब है कि शेयर किए गए आपके सभी पोस्ट अब सर्च बॉक्स के जरिए एक्सेस नहीं हो सकेंगे। पर यदि आपने अपने कुछ पोस्ट में फ्रेंड को टैग किया था, वो अभी भी टैग ही रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।