क्या बंद हो जाएगी Samsung की सबसे पॉपुलर Galaxy Z Flip सीरीज? जानें डिटेल
Samsung के Flip सीरीज लवर्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक टिप्स्टर के हवाले से पता ...और पढ़ें

Samsung अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट जल्द ही करने जा रहा है। Photo- Galaxy Z Flip 7.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह इसी महीने Galaxy Unpacked 2026 होस्ट करने जा रहा है। इस इवेंट में, ब्रांड द्वारा नेक्स्ट जनरेशन के फोल्डेबल्स- Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और नया Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश किए जाने की उम्मीद है। वैसे, ये साल काफी पावर पैक्ड लग रहा है, लेकिन टिप्स्टर Ice Universe के एक नई लीक के मुताबिक Samsung अगले साल Galaxy Z Flip सीरीज को बंद कर सकता है। हालांकि, Samsung द्वारा इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई है और फिलहाल इस जानकारी को केवल एक कयास के रूप में देखा जाना चाहिए।
Samsung क्यों बंद कर सकता है Galaxy Z Flip सीरीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका एक कारण Samsung का बड़ा होता फोल्डेबल पोर्टफोलियो है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस साल Galaxy Z Fold 8 और बड़ा Galaxy Z Fold 8 Ultra दोनों ऑफर करेगी। और अगर स्टैंडर्ड Fold मॉडल ज्यादा कॉम्पैक्ट और इस्तेमाल करने में आसान हो जाता है, तो ये Samsung के लाइनअप में अलग से क्लैमशेल फोल्डेबल्स की जरूरत को कम कर सकता है।
दूसरा फैक्टर इसकी कीमत हो सकता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स बताती हैं कि बढ़ती DRAM और मेमोरी कॉस्ट स्मार्टफोन मेकर्स के लिए प्रोडक्शन खर्च को बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से, Galaxy Z Flip 8 कथित तौर पर 256GB वेरिएंट के लिए लगभग EUR 1,299 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इस कीमत पर, ये फोन सीधे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स से मुकाबला करेगा जहां बायर्स बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और ज्यादा ट्रेडिशनल हार्डवेयर की उम्मीद कर सकते हैं।

रिपोर्ट ये भी सजेस्ट करती है कि Galaxy Z Flip 8 के मार्केट में आने से पहले Galaxy Z Flip सीरीज के भविष्य पर फैसला होने की संभावना नहीं है। ब्रांड लॉन्ग-टर्म का कोई भी फैसला लेने से पहले कस्टमर डिमांड और सेल्स परफॉर्मेंस का रिव्यू करेगा। दूसरे रिपोर्ट्स ये भी संकेत देते हैं कि कंपनी इस लाइनअप को हमेशा के लिए बंद नहीं करेगी। इसके बजाय, Samsung एक जनरेशन को स्किप कर सकता है और मेमोरी की कीमतें स्टेबल होने के बाद Flip सीरीज को वापस ला सकता है, जिससे वह इस डिवाइस को ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमत पर ऑफर कर सके।
लेकिन फिलहाल, ऐसा कोई आधिकारिक संकेत नहीं है कि Samsung की तैयारी Galaxy Z Flip लाइनअप को बंद करने की है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि जब तक Samsung आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं करता, तब तक इन अपडेट्स को केवल एक कयास के रूप में ही लें।
