Xiaomi Redmi Note 5 से लेकर Nokia 6 तक, पढ़ें फीचर्स और कीमत के बारे में
आपकी रेंज में आने वाले ये स्मार्टफोन्स कई फीचर्स से लैस हैं, पढ़कर जानें आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा बेहतर
By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 07:55 AM (IST)
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको हमारी यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। हम आपको शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, वनप्लस 5टी, शाओमी मी ए1 और नोकिया 6 स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुन सकें। आइए डालते हैं इन स्मार्टफोन्स पर एक नजर।
कीमत:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम फोन की कीमत 13,999 रुपये है जबकि 6जीबी रैम फोन की कीमत 16,999 रुपये है।
- वनप्लस 5टी: वनप्लस 5T के 6जीबी रैम वाले फोन की कीमत 32,999 रुपये है।
- शाओमी मी ए1: शाओमी मी ए1 की कीमत 13,999 रुपये है।
- नोकिया 6: 3 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 14,999 है। जबकि, 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
डिस्प्ले:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 2160x1920 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
- वनप्लस 5T: फोन में 6.01 इंच का फुल एचडी फुल ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 2160x1080 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। शाओमी मी ए1: शाओमी मी ए1 की कीमत 13,999 रुपये है।
- Xiaomi Mi A1: शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है।
- नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
कैमरा:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं, इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
- वनप्लस 5T: फोटोग्राफी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा लगा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
- Xiaomi Mi A1: फोन में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है जबकि इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
- नोकिया 6: फोन में 16 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का एएफ कैमरा लगा है।
प्रोसेसर:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: डिवाइस में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 का चिपसेट लगा है।
- वनप्लस 5T: डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।
- Xiaomi Mi A1: डिवाइस 2GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर रन करता है।
- नोकिया 6: डिवाइस में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 का चिपसेट लगा है।
रैम:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: फोन 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के 2 वैरियंट में मौजूद है।
- वनप्लस 5T: फोन 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज के 2 वैरियंट में उपलब्ध है।
- Xiaomi Mi A1: फोन में 4जीबी की रैम और 64जीबी की स्टोरेज दी गई है।
- नोकिया 6: फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
बैटरी:
- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
- वनप्लस 5T: फोन में 3300 एमएएच की लिथियम बैटरी दी गई है।
- Xiaomi Mi A1: फोन में 3080 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है।
- नोकिया 6: फोन में 3,000 एमएएच की लीथियन ऑयम बैटरी लगी है।
यह भी पढ़ें:
Mi Mix 2s vs OnePlus 5T vs Galaxy A8 Plus: जाने फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ
Xiaomi Redmi 5A और Nokia 2: जानें बजट रेंज में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन
भारत में लॉन्च हुआ Acer Swift 5 लैपटॉप, माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 से होगा मुकाबला
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें