Redmi Note 17 5G Review: 8000 mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला ये फोन लें या नहीं?
अगर आप भी Redmi Note 17 5G खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसका फुल रिव्यू जान लें। फोन ...और पढ़ें

Redmi Note 17 5G Review: 8000 mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला ये फोन लें या नहीं?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रेडमी ने अपना नया Redmi Note 17 5G फोन लॉन्च किया है जिसमें न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है बल्कि फोन में बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ 5G कनेक्टिविटी भी मिल रही है। वहीं आज हम आपको इस फोन का फुल रिव्यू देंगे। फोन को इस्तेमाल करने के बाद इसकी कुछ खूबियां साफ तौर पर सामने आती हैं।
वहीं, कुछ जगहों पर आपको इसमें समझौता भी करना पड़ता है। खासतौर पर बैटरी और डिस्प्ले इस फोन का पावरफुल पॉइंट हैं, लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस में फोन थोड़ा और बेहतर हो सकता था। चलिए पहले फोन के डिजाइन से शुरू करते हैं...
कैसा है डिजाइन और डिस्प्ले?
Redmi Note 17 5G का डिजाइन काफी मिनिमल सा लगता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी थिकनेस करीब 8.3mm और वजन 230 ग्राम है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से फोन को ज्यादा मोटा न रखना Redmi के लिए अच्छी बात है। हालांकि फोन का फॉर्म फैक्टर काफी बड़ा लगता है, इसलिए छोटे हाथों वाले यूजर्स को इसे एक हाथ से यूज करने में परेशानी हो सकती है।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(2)-1789963237879.webp)
हालांकि फोन की सबसे बड़ी खूबियों में 6.9 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन की ब्राइटनेस अच्छी है और आउटडोर विजिबिलिटी भी ठीक है। फोन में बेजल्स भी ज्यादा मोटे नहीं हैं, हालांकि नीचे का बेजल थोड़ा बड़ा लगता है। YouTube पर HDR सपोर्ट न मिलना इस डिस्प्ले की एक कमी लगता है।
फोन की परफॉर्मेंस कैसी है?
फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है और ये Android 16 पर चलता है। डेली यूज जैसे WhatsApp, Instagram, YouTube और ब्राउजिंग में फोन आसानी से काम करता है। UI में भी ज्यादा लैग नहीं मिलता। हालांकि, हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग में इसकी लिमिटेशन नजर आती हैं।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(4)-1789963268594.webp)
BGMI को Smooth और Extreme सेटिंग पर खेला जा सकता है, लेकिन गेमिंग के दौरान फ्रेम ड्रॉप देखने को मिल सकते हैं। AnTuTu स्कोर करीब 6.5 लाख के आसपास है। साथ ही इसमें UFS 2.2 स्टोरेज की जगह तेज स्टोरेज दिया जाता तो फोन और बेहतर हो सकता था।
8000 mAh की बड़ी बैटरी
फोन में 8,000 mAh की बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। नॉर्मल यूज में फोन दो से तीन दिन तक का बैकअप दे सकता है। हैवी यूजर्स को भी करीब दो दिन का बैकअप मिल सकता है। फोन में 45W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(7)-1789963289925.webp)
हालांकि, इतनी बड़ी बैटरी के साथ कम से कम 67W या इससे फास्ट चार्जिंग मिलती तो बेहतर होता, क्योंकि 45W पर बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में ज्यादा टाइम लग सकता है।
Redmi Note 17 5G का कैमरा
फोन में 50MP का प्राइमरी और 8MP का फ्रंट कैमरा है। अच्छी लाइट में तस्वीरें ठीक आती हैं, लेकिन लो लाइट में डिटेल और कलर क्वालिटी कमजोर पड़ जाती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा और प्राइमरी कैमरे में OIS भी नहीं है। इस कीमत पर OIS और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता तो फोन का कैमरा सेटअप ज्यादा पावरफुल हो सकता था। फ्रंट और रियर दोनों में 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(9)-1789963318373.webp)
Redmi Note 17 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 5G के 6GB+128GB वाले मॉडल की कीमत करीब ₹28,000 और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹31,000 है। ऑफर्स के साथ कीमत कम हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि POCO M8 Power 5G में काफी हद तक ऐसा ही हार्डवेयर मिल रहा है और इसकी कीमत करीब ₹3,000 तक कम पड़ सकती है। इसलिए Redmi लेने से पहले पोको का डिवाइस भी जरूर चेक कर लें।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(12)-1789963357910.webp)
खरीदना चाहिए या नहीं?
ओवरऑल कहें तो Redmi Note 17 5G की सबसे बड़ी खूबियां इसकी 8,000mAh बैटरी और इसका बड़ा AMOLED डिस्प्ले है। वहीं कैमरा, गेमिंग परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड ऐसे एरिया हैं जहां रेडमी थोड़ा और बेहतर काम कर सकता था। अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी डिस्प्ले वाला फोन चाहिए तो आप Redmi Note 17 5G के साथ जा सकते हैं।
-Redmi-Note-17-After-48Hrs-But-DON'T-Buy-It-Before-Knowing-THIS!-(11)-1789963337741.webp)
