Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7000 रुपये से कम कीमत में क्यों Nokia 8110 4G पर भारी है JioPhone 2

    6,140 रुपये से कम कीमत में Jio Phone 2 और Nokia 8110 4G में कई फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

    By Shridhar MishraEdited By: Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:40 AM (IST)
    7000 रुपये से कम कीमत में क्यों Nokia 8110 4G पर भारी है JioPhone 2

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। JioPhone के बाद रिलायंस ने अपने JioPhone 2 की 15 अगस्त से बिक्री शुरू कर दी है। इस फोन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 8110 4G को 6,140 रुपये की कीमत में भारत में पेश किया है। इस फोन को बनाना फोन भी कहा जा रहा है। तो जानते हैं इन दोनों ही फोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिस्प्ले

    JioPhone 2 एक 4G फीचर फोन है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240 X 320 पिक्सल है। फोन QWERTY कीपैड के साथ आता है। इसमें सुरक्षा के लिए पैनिक बटन दिया गया है।

    Nokia 8110 4G भी एक 4G फीचर फोन है। इसमें इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240 X 320 पिक्सल है।

    JioPhone 2 में आपको पैनिक बटन का एक नया फीचर मिलता है, जो आपके बड़े काम आ सकता है।

    परफॉर्मेंस

    JioPhone 2 में 512MB की रैम है। इसमें 4GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 1.1GHz ड्यूल-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

    Nokia 8110 4G में 1.1GHz ड्यूल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 512MB की रैम है। वहीं इसमें 4GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    JioPhone 2 में आपको ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसके अलावा दोनों ही फोन के फीचर्स लगभग बराबर हैं।

    कैमरा

    JioPhone 2 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। वहीं, इसके फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Nokia 8110 4G में आपको एलईडी लाइट के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इसमें फ्रंट कैमरा का फीचर नहीं दिया गया है।

    कैमरा सेक्शन में JioPhone 2 बाजी मार रहा है। इसमें आपको सेल्फी कैमरा भी मिलता है, हालांकि इसकी क्वालिटी आपको निराश ही करती है।

    बैटरी

    JioPhone 2 में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 14 घंटे की टॉक टाइम देता है। Nokia 8110 4G 1500 एमएएच की बैटरी है। फोन में आपको 11 घंटे तक का टॉक टाइम मिलता है।

    JioPhone 2 में आपको सबसे पावरफुल बैटरी मिलती है।

    कीमत

    Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है। वहीं, Nokia 8110 4G की कींमत 6,140 रुपये है।

    अगर आपका बजट कम है तो Jio Phone 2 आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।