विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, 1.5 रुपये प्रति GB की दर से मिलेगा डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 12 Jun 2018 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 07:07 AM (IST)

रिलायंस जियो के आने के बाद जारी टेलीकॉम वॉर में पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल भी कूद गई है।

BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, 1.5 रुपये प्रति GB की दर से मिलेगा डाटा
BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, 1.5 रुपये प्रति GB की दर से मिलेगा डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से ही देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ चुकी है। इस प्राइस वॉर में अब पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी कूद चुकी है।

कंपनी ने हाल के कुछ महीनों में ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किये हैं। कंपनी ने चार नए प्लान लॉन्च किए है, जिसमें ग्राहकों को 99 रुपये में 45GB डाटा से लेकर 399 रुपये में 600GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपने इस प्लान के जरिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन के यू-ब्रॉडबैंड प्लान को दे सकती है। BSNL के ये प्लान डेली बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। हांलाकि BSNL के ये प्लान केवल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन BSNL इन प्लान्स को वॉयस कॉम्बो ऑफर्स के साथ उतारा है।

BSNL 99 रुपये में ग्राहकों को एक महीने में 45GB डाटा (1.5GB प्रतिदिन), 199 रुपये में 150 GB (5GB प्रतिदिन), 299 रुपये में 300GB (10GB प्रतिदिन) और 399 रुपये में 600GB (20GB प्रतिदिन) कॉम्बो ऑफर कर रहा है। इस सेगमेंट में 399 रुपये वाला प्लान सबसे बड़ा प्लान है।

इसले अलावा कंपनी अपने इन ब्रॉडबैंड प्लान में 20mbps की स्पीड में डाटा ऑफर कर रही है। अगर ग्राहक ऑफर किए जा रहे डाटा का पूरा इस्तेमाल कर भी लेता है तो उसे 1एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा।

जानें वोडाफोन के U-ब्रॉडबैंड के प्लान के बारे में:

वोडाफोन के यू-ब्रॉडबैंड के प्लान की खास बात यह है कि एक साल वाले प्लान में ग्राहकों को 12-टीबी इंटरनेट डाटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की कीमत की बात करें तो इस पर 353 रुपये महीने का खर्च आता है। इसी तरह कंपनी के 3 महीने और 6 महीने वाले प्लान को भी सस्ते में उतारा है।

फिलहाल कंपनी का यह प्लान हैदराबाद शहर के यूजर्स के लिए उतारा गया है। कंपनी इसे फाइबरनेट तकनीक के सहारे यूजर्स को उपलब्ध करा रही है। इस प्लान की ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

एप्पल को पछाड़ सैमसंग बना नंबर वन, अप्रैल में बेचे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

माइक्रोसॉफ्ट ने इस वजह से यूजर्स के डाटा को स्टोर करने के लिए चुना समुद्र तल

यू-ट्यूब को कड़ी चुनौती देगा इंस्टाग्राम, लंबे वीडियो भी हो सकेंगे अपलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।