यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Boult Klarity 3 Review: 2500 रुपये तक के बजट में प्रीमियम ईयरबड्स, कितने तगड़े हैं फीचर
भारतीय ऑडियो ब्रांड बोल्ट ने अपने यूजर्स के लिए Klarity 3 नाम से नए प्रीमियम ईयरबड्स पेश किए हैं। इन ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boult ऑडियो ब्रांड ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Klarity 1 और Klarity 3 बड्स लॉन्च किए हैं। दोनों ही बड्स हमारे पास रिव्यू के लिए आए थे। Klarity 1 का रिव्यू हम शेयर कर चुके हैं। अब Klarity 3 TWS की बारी है। इन बड्स की कीमत की बात करें तो डिवाइस 2499 रुपये में आते हैं। इन बड्स को करीब 15 दिन इस्तेमाल करने के बाद रिव्यू शेयर कर रहे हैं।
बड्स का डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो बड्स देखने में रिच लुक देते हैं। बड्स का केस दो कलर टोन में आता है। फ्रंट साइड पर एलईडी लाइट और Klarity की ब्रांडिंग मिलती है। बड्स का केस ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। बैक साइड से कंपनी की ब्रांडिंग मिलती है। बड्स केस के नीचे की ओर यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
केस को खोलने के बाद बड्स निकालने की बारी आई तो इन बड्स को केस से अलग करने में कुछ परेशानी हुई। थोड़ी मशक्कत करने के बाद ईयरबड्स निकाल पाई। जहां तक मुझे लगता है केस का लिड आधा खुलता है, बड्स को ऊपर की ओर से स्ट्रैट निकालना होता है, ऐसे में लिड और बड्स के बीच उंगली कुछ फंस जाती है।
.jpg)
ऐसा बड्स के बड़े साइज और केस के छोटे साइज की वजह से होता है। केस का लिड थोड़ा और पीछे बेंड होता या बड्स ऊपर की जगह आगे की ओर निकालने की सुविधा के साथ आते तो इस तरह की परेशानी नहीं आती। इससे पहले किसी भी बड्स को लेकर इस तरह की परेशानी नहीं आई है।
हेडसेट के डिजाइन की बात करें तो यह भी प्लास्टिक बिल्ड के साथ मैट फिनिश में आते हैं। बड्स का पतला साइड ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। बड्स पर भी बोल्ट की ब्रांडिंग मिलती है। बड्स पर अंदर, नीचे और ऊपर की ओर माइक मिलते हैं। नीचे की ओर ही चार्जिंग कॉन्टैक्ट पॉइंट मिलते हैं। जो ब्लिंक भी करते हैं।
बड्स का फिट
.jpg)
बड्स के फिट की बात करें तो कंपनी की ओर से लार्ज मिडियम और स्मॉल साइज में ईयरटिप्स मिल जाती हैं। हमने मीडियम ईयपटिप के साथ बड्स इस्तेमाल किए। दौड़ कर मेट्रो भी पकड़ी, कान से बड्स नहीं गिरे। बड्स का फिट कान पर अच्छा रहता है।
वॉटर रेजिस्टेंट
इन बड्स को कंपनी IPX5 रेटिंग के साथ लाती है। यानी बड्स स्प्लैश रेजिस्टेंट हैं। मैंने रोजाना इस्तेमाल के दौरान हल्की बारिश में भी बड्स परखे हैं। बारिश की कुछ बूंदों का बड्स पर किसी तरह का कोई असर नहीं होता।
कनेक्टिविटी, पेयरिंग- कंट्रोल
बड्स डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर के साथ आते हैं। बड्स ब्लूटुथ 5.4 SBC AAC ऑडियो कोडेक के साथ आते हैं। एक बार फोन से बड्स कनेक्ट कर लें तो अगली बार ब्लूटुथ ऑन रखने पर आप जैसे ही केस का लिड ओपन करेंगे बड्स ऑटोमैटिकली कनेक्ट हो जाते हैं।
.jpg)
बड्स का इस्तेमाल यूट्यूब के लिए किया। म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए दोनों ही बड्स पर टच कंट्रोल मिलते हैं। राइट- लेफ्ट ईयरबड पर सिंगल क्लिक के साथ म्यूजिक को प्ले और पॉज कर सकते हैं। डबल टैप के साथ अगले और पिछले ट्रैक पर जाने का ऑप्शन मिलता है। तीन टैप पर वॉल्यूम को घटाया बढ़ाया जा सकता है।
बड्स में अलग-अलग मोड मिलते हैं- चार बार टैप करते हैं तो स्पेशल मोड, म्यूजिक मोड, कॉम्बैट मोड, हाई फिडिलिटी । बड्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इन्हें केस में प्लेस कर सकते हैं। केस में रखते ही बड्स डिसकनेक्ट हो जाते हैं। इसके अलावा, बहुत देर तक किसी डिवाइस से कनेक्ट न होने पर भी डिवाइस ऑटो ऑफ हो जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः Mustang Dash Review: TWS Earbuds में फुल गाड़ी वाली वाइब, 1500 रुपये से कम में Ford Mustang का मिलेगा पूरा फील
बड्स के फीचर
बड्स का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए भी किया। क्योंकि बड्स एएनसी और ईएनसी फीचर के साथ आते हैं तो कॉलिंग में बैकग्राउंड नॉइस को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आई। कॉल डिसकनेक्ट या रिजेक्ट के लिए डबल टैप काम आता है।
.jpg)
नॉइस कैंसेलेशन मोड के लिए बड पर लॉन्ग प्रेस कर सकते हैं। ANC ऑन होते ही कमरे में चलते पंखे की आवाज भी बंद हो जाती है। बड्स में ट्रांसपैरेंट मोड भी मिलता है, जो नॉर्मल मोड से ज्यादा बाहर की आवाज को आप तक ऑडिबल बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
चार्जिंग और बैटरी की बात करें तो बड्स कितने प्रतिशत चार्ज्ड हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। बड्स में एलईडी लाइट चार्जिंग के दौरान ब्लिंक करती है। केस में चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं मिलती है। आपके बड्स कितने प्रतिशत चार्ज्ड हैं ये डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद फोन पर ही देखा जा सकता है।
.jpg)
हालांकि बड्स को Boult AMP ऐप के साथ इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है तो ऐप पर एक बार डिवाइस पेयरिंग के बाद लेफ्ट और राइट दोनों बड्स की चार्जिंग देखी जा सकती है। ऐप से ही ANC और ट्रांसपैरेंट मोड को ऑन-ऑफ कर सकते हैं। बड्स को केस के साथ लगभग दो घंटों में फुल चार्ज कर सकते हैं। एक घंटे में बड्स चार्ज हो जाते हैं। इसके बाद बड्स इस्तेमाल करने पर डिपेंड करता है कि आपको दोबारा फिर कब बड्स चार्ज करने हैं। मैं बड्स का इस्तेमाल कम करती हूं इसलिए मेरे केस में बड्स 15 दिन तक आराम से काम कर गए थे।
हमारा फैसला- 2500 रुपये तक के बजट में एक टॉप क्लास फीचर से लैस बड्स की जरूरत है तो बोल्ट का नया ईयरबड ट्राई कर सकते हैं। इस बजट में ईयरबड्स एडवांस फीचर के साथ आता है। गेमिंग, कॉलिंग और रेगुलर यूज के लिए भी बड्स ऑप्शन में रखा जा सकता है।
