विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boult Klarity 1 Review: सस्ती कीमत में बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और लंबा बैटरी बैकअप, कैसे हैं ये ईयरबड्स

Published: Fri, 16 Aug 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

Boult Klarity 1 महज 999 रुपये में कई शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं। हाल ही में लॉन्च हुए इन बड्स ...और पढ़ें

किफायती कीमत में अच्छी ऑडियो क्वालिटी और भी बहुत कुछ खास है Boult Klarity 1 में।
किफायती कीमत में अच्छी ऑडियो क्वालिटी और भी बहुत कुछ खास है Boult Klarity 1 में।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले Boult Klarity 1 लॉन्च हुए हैं, जो किफायती कीमत में बहुत से शानदार फीचर्स देने का दावा करते हैं। ऑडियो वियरेबल्स कम कीमत में खरीदना एक मुश्किल काम है, लेकिन इनमें वह सब बुनियादी चीजें मिल जाती हैं, जो रोजमर्रा की लाइफ में एक आम यूजर की जरूरत होती हैं। ऐसा कंपनी ने कहा है। अब इसकी कमियां और खामियां बताने की बारी हमारी है। पिछले 15 दिनों मैं इन्हें प्राइमरी बड्स के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं। इस बीच मुझे कभी नहीं लगा कि बड्स की कीमत 1000 रुपये से भी कम है।

डिजाइन

डिजाइन देखने में सामान्य ही लगता है, केस पूरी तरह से प्लास्टिक से बना है। जब केस को बंद करते हैं तो आवाज आती है, बड्स चमकदार फिनिश देते हैं। साथ में नीचे का आधा हिस्सा मैट फिनिश वाला है जो पूरे पैकेज की ब्लैक थीम को कॉम्प्लीमेंट करता है। जितनी कीमत में ये आते हैं उस लिहाज से डिजाइन में कोई खराबी नहीं ही बताउंगा। क्योंकि इस रेंज में मेरे पास पहले भी कई बड्स आए, उनके मुकाबले तो इनका डिजाइन बेहतर ही है।

इनमें दिक्कत ये है कि कान में लंबे समय तक लगाए रखने से दर्द शुरू हो जाता है। आप सोचें कि 2-4 घंटे कान में इन्हें लगाकर रखें तो ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में कान में दर्द शुरू हो सकता है।

ऑडियो क्वालिटी कैसी है?

ऑडियो के मामले में क्लैरिटी 1 मेरी उम्मीद से बेहतर रहे। मैं इस रेंज में इतने अच्छी ऑडियो क्वालिटी की उम्मीद नहीं करता हूं, बड्स ने ऑडियो के मामले में मुझे बिल्कुल भी निराश नहीं किया। ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.4 सपोर्ट देते हैं जो इस समय इंडस्ट्री में सबसे नया है। इसलिए कनेक्टिविटी में भी कोई समस्या नहीं आती। इसमें ENC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जरूर किया गया है, लेकिन बहुत अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाके में ENC उतना अच्छा काम नहीं करता है।

बैटरी

मैंने बड्स को लगभग एक हफ्ते तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया, जब तक कि इनकी बैटरी खत्म नहीं हो गई। अगर आप एक औसत ऑफिस जाने वाले व्यक्ति हैं, तो क्लैरिटी 1 आसानी से डेढ़ हफ्ते तक चल सकता है।

क्या बोल्ट क्लैरिटी 1 TWS ईयरबड्स खरीदने लायक हैं?

बड्स को महज 999 रुपये की कीमत में खरीदना किसी भी एंगल से खराब डील नहीं है। क्लैरिटी 1 TWS इस प्राइस रेंज में अच्छे-खासे फीचर्स ऑफर करते हैं। इनमें नॉइज कैंसलेशन, स्वेट रेसिस्टेंस, ब्लूटूथ v5.4 और 80 घंटे तक का रनटाइम जैसी खूबियां मिलती हैं, जिसके कारण किफायती कीमत में ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Vivo V40 Review: मिड-रेंज में मिलेगा फ्लैगशिप कैमरे का मजा