Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तीन एप्स की मदद से सुधारिए अपनी इंग्लिश, महीने भर में दिखेगा अंतर

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jun 2018 10:32 AM (IST)

    ये तीन एप्स ग्रामर, वर्ड मीनिंग से लेकर इंग्लिश बोलने तक में आपकी मदद करेंगे।

    इन तीन एप्स की मदद से सुधारिए अपनी इंग्लिश, महीने भर में दिखेगा अंतर

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको भी इंग्लिश बोलने में डर लगता है? क्या इंग्लिश के डर से आप लोगों के बीच या किसी कार्यक्रम में जाने से डरते हैं, तो अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए तीन ऐसे एप्स लेकर आए हैं जो ग्रामर, वर्ड मीनिंग से लेकर इंग्लिश बोलने तक में आपकी मदद करेंगे। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vocabulary Builder: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 70 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 8.6 एमबी है।

    फीचर्स: अगर आपको अपनी इंग्लिश मजबूत करना चाहते हैं तो यह एप आपकी मदद करता है। एप में गेम की तरह कई टास्क या लेवल मिलते हैं जिनके जरिए आप आसानी से कई सारे वर्ड मीनिंग खीस सकते हैं। एप पर कई प्रोग्राम्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपना ग्रामर मजबूत कर सकते हैं।

    Improve English: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.8 स्टार मिला है। एप को 27 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 7.9 एमबी है।

    फीचर्स: एप की मदद से आप अपनी वर्ड मीनिंग को तो मजबूत कर ही सकते हैं, साथ ही किसी वर्ड को कैसे बोलना है ये एप आपको बताता है। एप पर बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल तक दिए गए हैं।

    Johny Grammar’s Word Challenge: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 23 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 15 एमबी है।

    फीचर्स: एप आपको गेम के माध्यम से बताता है कि आप कहां ग्रामर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एप में आपको 60 सेकेंड्स के भीतर ग्रामर और स्पेलिंग से जुड़े सवालों का जवाब देना होता है। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो आप एप में खेल के जरिए अपनी इंग्लिश को सुधार सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    भारत में अगले 2 सालों में तेजी से बढ़ेगा सेकेंड-हैंड स्मार्टफोन का व्यापार, यहां होगा फायदा

    व्हॉट्सएप पर अब हर रोज मिलेगा घर बैठे कमाई करने का मौका, अपनाएं ये 4 आसान तरीके

    गूगल पर पढ़ें हिंदी में समाचार, देश से लेकर दुनिया तक की तमाम खबरों की यहां मिलेगी जानकारी 

    comedy show banner
    comedy show banner