Move to Jagran APP

अमेजन Echo Dot, Echo Spot और गूगल Home, Mini के फीचर्स में क्या है खास, जानें कीमत

गूगल और अमेजन के डिवाइस में कई एप्स प्री इंस्टॉल्ड हैं। ये डिवाइस आपके सवालों का जवाब देने से लेकर घर के अप्लायंस को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 11:56 AM (IST)
अमेजन Echo Dot, Echo Spot और गूगल Home, Mini के फीचर्स में क्या है खास, जानें कीमत
अमेजन Echo Dot, Echo Spot और गूगल Home, Mini के फीचर्स में क्या है खास, जानें कीमत

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको गूगल और अमेजन के लेटेस्ट और लोकप्रिय स्पीकर्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी पसंद का डिवाइस चुन सकें।

loksabha election banner

अमेजन इको स्पॉट

डिवाइस में 2.5 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी के मुताबिक इको स्पॉट में इको डॉट से बेहतर स्पीकर हैं। इको डॉट इको लाइनअप का सबसे छोटा स्पीकर है। अमेजन इको स्पॉट इको से छोटा है। यह वॉल्यूम कंट्रोल्स के साथ चार माइक ऐरे के साथ आता है। डिवाइस में 1.4 इंच का सिंगल स्पीकर, 2.5 इंच डिस्प्ले, कैलेंडर अपडेट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। गैजेट में फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग भी की जा सकती है। डिवाइस में वीडियोज प्ले की जा सकती हैं। इसमें कई चैनल्स को आप देख सकते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 10,499 रुपये है।

अमेजन इको डॉट

स्पीकर को आप आवाज से कंट्रोल कर सकते है। डिवाइस को आप Alexa से कनेक्ट कर सकते हैं, जो कि एक क्लाउड बेस्ड वॉयस सर्विस है जिससे म्यूजिक प्ले करने से लेकर फोन कॉल, मौसम और खबरों की जानकारी तक की सुविधा का आप फायदा उठा सकते हैं। डिवाइस में आप अलार्म सेट करने से लेकर घरेलु डिवाइस को कंट्रोल कर सकत हैं। इको डॉट में बिल्ड इन स्पीकर है। डिवाइस को आप एक्सटर्नल स्पीकर्स या हेडफोन से भी जोड़ सकते हैं। डिवाइस में आप अमेजन प्राइम म्यूजिक और सावन जेसी सर्विस से गाना सुन सकते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

गूगल होम

गूगल होम मल्टी टास्क गैजेट है। डिवाइस से ट्रैफिक समेत कई जानकारी मिलती है। गैजेट की मदद से म्यूजिक प्ले और स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। गूगल होम 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz) वाई-फाई ड्यूल बैंड को सपोर्ट करता है। डिवाइस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। होम स्पीकर को वाल सॉकेट की जरुरत होगी। गूगल होम की फ्लिपकार्ट पर कीमत 9,999 रुपये है।

गूगल मिनी

डिवाइस में गाना, सावन और गूगल प्ले म्यूजिक जैसे एप्स प्री इस्टॉल्ड हैं। इन एप्स का 31 अक्टूबर 2018 तक का आपको सब्सक्रिप्शन मिलेगा। डिवाइस में वॉयस रिक्गनिशन फीचर दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.1 या उससे ज्यादा ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पोर्ट करता है। डिवाइस पॉवर के लिए 5V की जरूरत होती है। इसका भार 173 ग्राम है। कंपनी की तरफ से डिवाइस पर 1 साल की वारंटी दी गई है। आप Ok Google कह कह डिवाइस से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। डिवाइस आपको मैप, मौसम से लेकर ट्रैफिक तक की जानकारी देता है। डिवाइस की मदद से आप अपने यात्रा संबंधी जानकारी पा सकेंगे। डिवाइस आपके फोन को भी खोजने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

Redmi Y2 vs Vivo Y71 vs Samsung Galaxy J6: जानें आपके लिए कौन सा फोन बेहतर

Motorola E5 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

नूबिया ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, शाओमी और रेजर से होगी टक्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.