विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन की स्क्रीन को इन 4 एप्स की मदद से करें रिकॉर्ड, एडिट और शेयर जैसे फीचर्स का उठाएं मजा

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Wed, 23 May 2018 06:34 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 May 2018 10:41 AM (GMT+05:30)

इन 4 एप्स की मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के साथ एडिट भी कर सकते हैं।

फोन की स्क्रीन को इन 4 एप्स की मदद से करें रिकॉर्ड, एडिट और शेयर जैसे फीचर्स का उठाएं मजा
फोन की स्क्रीन को इन 4 एप्स की मदद से करें रिकॉर्ड, एडिट और शेयर जैसे फीचर्स का उठाएं मजा

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप अपने फोन की स्क्रीन पर की गई एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं 4 बेहतरीन एप्स जो आपके फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड करेंगे। इन एप्स की मदद से आप अपनी रिकॉर्ड की हुई वीडियो को एडिट करने के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में,

DU Recorder: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.8 स्टार मिला है, जिसे 21 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9 एमबी है।

फीचर्स- एप की मदद से आप अपने फोन पर की गई किसी भी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप में वीडियो एडिटिंग के लिए भी फीचर दिया गया है। आप रिकॉर्ड की हुई वीडियो को एडिट करके इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

AZ Screen Recorder: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। एप को 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 15 एमबी है।

फीचर्स- की मदद से आप अपने फोन पर की गई किसी भी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप में वीडियो ट्रिमिंग के साथ कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन को रूट नहीं करना पड़ेगा।

ADV Screen Recorder: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 79 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5.4 एमबी है।

फीचर्स- ऊपर दिए गए दोनों एप्स की तरह इसमें भी आप अपने स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए फोन को रूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एप का इंटरफेस काफी आसान है।

Screen Recorder: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है, जिसे 23 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.4 एमबी है।

फीचर्स- एप की मदद से आप हाई क्वालिटी वीडियो साइज में स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके साथ आप इसमें स्क्रीन शॉट भी ले सकते हैं। एप में क्वालिटी साइज को चेंज करने के साथ कई और भी फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

इस प्लान में मिल रहा 126जीबी डाटा, ये कंपनियां दे रही हैं 3GB डाटा रोज

Sennheiser CX Sport ब्यूटूथ हेडफोन लॉन्च, फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स से लैस

Oppo Realme 1 vs Xiaomi Redmi Note 5 Pro: फीचर्स और कीमत में जानें कौन है बेहतर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।