इन 4 Dating Apps की मदद से खोजें अपना लाइफ पार्टनर, जानें क्या है खास
डेटिंग से लेकर सीरियस रिलेशनशिप तक में काम आते हैं ये 4 एप्स।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप सिंगल हैं और अपने पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हमारी ये खबर पूरी पढ़नी चाहिए। हम आपको ऐसे 4 डेटिंग एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Tinder: एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार मिला है, जिसे 26 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 44 एमबी है।
फीचर्स- भारत में इस्तेमाल की जाने वाली डेटिंग एप्स में टिंडर काफी लोकप्रिय है। एप में आप अपनी पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। एप का इंटरफेस काफी आसान है। एप में आपके सामने कई प्रोफाइल्स आती रहेंगी इन्हें आपको स्वाइप करना है। पसंद और नापसंद के हिसाब से दाईं और बाईं ओर आपको स्वाइप करना है।
Happn: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है।
फीचर्स- एप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका लोकेशन ट्रैकिंग है। यानी दो लोग जो इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं अगर वो अगल-बदल से गुजरेंगे एप दोनों ही यूजर्स को नोटिफिकेशन देगा।
Find Real Love: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है।
फीचर्स- अगर आप सीरियस रिलेशनशिप में आना चाहते हैं या फिर एक सच्चे पार्टनर की तलाश में हैं, तो ये एप आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
Lovely: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
फीचर्स- एप में आप अपनी पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। साथ ही आप कहां डेट करना चाहते हैं वो भी इस एप पर तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Gmail के 6 नए फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप, सिक्योरिटी से सुविधा तक का रखा गया है ध्यान
कैशबैक से लेकर बचत तक में आपके काम आएंगे ये 5 एप्स, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy J6, J8, A6 और A6+ भारत में लॉन्च, कीमत 13,990 रुपये से शुरू