विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZTE Axon 11 5G हुआ लॉन्च, 4000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 08:24 AM (IST)

ZTE Axon 11 5G में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर 4000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए है। इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। फोटो साभार Twitter / ZTEPress

ZTE Axon 11 5G हुआ लॉन्च, 4000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से है लैस
ZTE Axon 11 5G हुआ लॉन्च, 4000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से है लैस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZTE Axon 11 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। फोन की खासियत की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 4000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए है। इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 2698 चीनी युआन यानी करीब 28,890 रुपये है।

ZTE Axon 11 5G की कीमत और उपलब्धता: इस फोन के पहले वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2698 चीनी युआन यानी करीब 28,890 रुपये है। वहीं, दूसरे वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2998 चीनी युआन यानी करीब 32,110 रुपये है। तीसरे वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 3398 चीनी युआन यानी करीब 36,390 रुपये है। ZTE Axon 11 5G को प्री-ऑर्डर के लिए चीनी रिटेल वेबसाइट्स Myzte.com, Jd.com और Tmall.com पर उपलब्ध करा दिया है।

ZTE Axon 11 5G के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित MiFavor 10 पर काम करता है। इसमें 6.47 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए गए हैं।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 6 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 4K रेजोल्यूशन के साथ 60fps पर वीडियो बनाई जा सकती है। इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हाइब्रिड सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.1, NFC, क्विक चार्ज 4+ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।