Xiaomi Redmi 70 इंच टीवी 4K रिजोल्यूशन के साथ हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Redmi TV को भी लॉन्च किया है। Redmi ब्रांड के अंतर्गत कंपनी ने यह पहला TV लॉन्च किया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Redmi TV को भी लॉन्च किया है। Redmi ब्रांड के अंतर्गत कंपनी ने यह पहला TV लॉन्च किया है। इससे पहले Mi ब्रांड से कंपनी के स्मार्ट टीवी बाजार में पहले से उपलब्ध हैं। Xiaomi Redmi TV 70 इंच स्क्रीन साइज के साथ पेश किया गया है। कमपनी ने इसको Redmi TV 70-inch का नाम दिया है। Redmi TV में 4K रिजोल्यूशन, HDR सपोर्ट, क्वैड-कोर प्रोसेसर और पैचवॉल इंटरफेस मौजूद है।
Redmi TV 70-इंच की कीमत: Xiaomi ने यह बताया है की यह टीवी फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में उपलब्ध होगा। Redmi TV की कीमत 3799 Yuan यानि की करीब Rs 38000 है। भारत में Redmi TV के लॉन्च को लेकर अभी कोई खबर नहीं है। चूंकि कम्पनी के Mi ब्रांड के टीवी भारत में पहले से उपलब्ध यही, तो उम्मीद है की Redmi के टीवी भी भारत में लाया जाए।
Redmi TV 70-इंच फीचर्स: इसमें 4K स्क्रीन के साथ HDR सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने टीवी को बिलहूल सिंपल डिजाइन में पेश किया है। पतले बेजल्स के साथ इसमें वॉलमाउन्ट की सुविधा भी दी गई है। Redmi TV पैचवॉल प्लेटफार्म पर काम करेगा। क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, Redmi TV डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के मामले में, फोन में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, दो यूएसबी पोर्ट, AV इनपुट और 3 HDMI पोर्ट शामिल हैं। टिवि के साथ ब्लूटूथ से काम करने वला वॉयस रिमोट कण्ट्रोल भी दिया जाएगा।