Move to Jagran APP

Xiaomi Mi Full Screen TV Pro लॉन्च, मिलेगा 8K वीडियो सपोर्ट

Xiaomi Mi Full Screen TV Pro में 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट और 4K डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसके तीन मॉडल लॉन्च किए हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:19 PM (IST)
Xiaomi Mi Full Screen TV Pro लॉन्च, मिलेगा 8K वीडियो सपोर्ट
Xiaomi Mi Full Screen TV Pro लॉन्च, मिलेगा 8K वीडियो सपोर्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने TV पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्ट शामिल करते हुए Mi Full Screen TV Pro को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला टीवी है जिसमें 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह कंपनी का 4K डिस्प्ले वाला बेज़ेल-लेस ​टीवी है। कंपनी इने तीन अलग-अलग मॉडल में लॉन्च किया है जिसमें 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल हैं। इस प्रोडक्ट की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है और ये 27 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर​ फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

loksabha election banner

Mi Full Screen TV Pro की कीमत पर नजर डालें तो इसका 43 इंच मॉडल चीन में CNY 1,499 करीब Rs 15,000 के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं 55 इंच मॉडल की कीमत CNY 2,399 करीब Rs 24,000 है। इसके अलावा हाई एंड वेरिएंट 65 इंच मॉडल की कीमत CNY 3,399 लगभग Rs. 34,000 है।  

Mi Full Screen TV Pro के फीचर्स

Mi Full Screen TV Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो यह एल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है। इसके बैक पैनल में 3D carbon fibre पैटर्न दिया गया है। तीनों मॉडल में 4K रेजोल्यूशन उपलब्ध है। यह 9th generation इमेज प्रोसेसिंग इंजिन पर काम करता है। टीवी के बेज़ेल काफी स्लिम हैं। सबसे खास बात है कि यह कंपनी का पहला टीवी है जिसमें 8K video playback सपोर्ट दिया गया है। यह यूएसबी डिवाइस के साथ 8K offline video playback को भी सपोर्ट करता है। 

Mi Full Screen TV Pro में 12nm quad core Amlogic T972 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें PatchWall UI और इन बिल्ट शाओमी असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Dolby Audio और DTS-HD जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.