Move to Jagran APP

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi 30W Wireless Charger, इस दिन होगा सेल के लिए उपलब्ध

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Mi 10 5G स्मार्टफोन के साथ Mi 30W Wireless Charger को भी लॉन्च किया है (फोटो साभार Xiaomi)

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 04:13 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 04:13 PM (IST)
Xiaomi ने लॉन्च किया Mi 30W Wireless Charger, इस दिन होगा सेल के लिए उपलब्ध
Xiaomi ने लॉन्च किया Mi 30W Wireless Charger, इस दिन होगा सेल के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने भारत में आज अपना 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi 10 5G लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कई अन्य डिवाइसेज भी पेश किए  किया हैं। नए ​डिवाइसेज में सेट-अप बॉक्स Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 के अलावा Mi 30W Wireless Charger को भी बाजार में लॉन्च किया दिया है। इस चार्जर की खासियत है कि इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फेन दिया गया है। वैसे इससे पहले भी कंपनी 10,000mAh Mi Wireless पावर बैंक भारतीय बाजार में उतार चुकी है। आइए जानते हैं Mi 30W Wireless Charger की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से।

loksabha election banner

Mi 30W Wireless Charger की कीमत और उपलब्धता 

Mi 30W Wireless Charger को भारत में 2,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन यह डिवाइस प्री-बुकिंग के दौरान स्पेशल ऑफर के साथ 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री-बु​क कर सकते हैं। इसकी सेल 18 मई से शुरू होगी। बता दें कि कंपनी इस डिवाइस को चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। भारतीय मार्केट में यह OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger को टक्कर दे सकता है जिसके पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 3,990 रुपये है। (इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता)

Mi 30W Wireless Charger के फीचर्स

Mi 30W Wireless Charger में इन-बिल्ट कूलिंग फेन दिया गया है और डिवाइस को गर्म होने से बचाता है। इसमें वर्टिकल एयर डक्ट डिजाइन है जो हवा को सीधे कनेक्टेड फोन से उड़ाता है और गर्म होने से बचाता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें 5 लेयर का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस Qi standard के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस 76 मिनट में स्मार्टफोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। जो कि किसी अन्य वायरलेस चार्जर की तुलना में काफी फास्ट कहा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.