Move to Jagran APP

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro तीन वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें डिटेल्स

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीनी मार्केट में 11 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे इसमें 55 इंच 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट शामिल हैं...

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 05:45 PM (IST)
Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro तीन वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Mi CC9 Pro को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 2799 चीनी युआन यानी करीब 28,000 रुपये है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को भी लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि दोनों ​टीवी तीन वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। फिलहाल इन्हें चीनी में मार्केट में लॉन्च किया गया है और ग्लोबल बाजार में इनके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीन में ये टीवी 11 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 

loksabha election banner

कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच  तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत पर नजर डालें तो Mi TV के 55 इंच वेरिएंट की कीमत 2999 Yuan यानि लगभग Rs 30,250 है। वहीं 65 इंच टीवी की कीमत 3999 yuan यानि लगभग Rs 40,300 और 75 इंच टीवी की कीमत 7999 Yuan करीब Rs 80,500 है। 

वहीं Mi TV 5 Pro के 55 इंच मॉडल को 3699 Yuan यानि लगभग Rs 37,350, 65 इंच मॉडल को 4999 yuan करीब Rs 50,450 और 75 इंच मॉडल को 9999 yuan लगभग Rs 1,00,900 में खरीदा जा सकता है। दोनों डिवाइस चीनी मार्केट में 11 नवंबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

Mi TV 5 सीरीज में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा यह डिवाइस MEMC motion compensation technology के साथ आता है जिसे हाल ही में OnePlus TV में देखा गया था। वहीं Mi TV 5 Pro सीरीज में Quantum Dot 4K OLED पैनल दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी दी उपलब्ध है। दोनों ही डिवाइस में PatchWall यूजर इंटरफेस दिया गया है और ये Mali-G31 MP2 GPU के साथ 1.9GHz Amlogic quad-core प्रोसेसर पर काम करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.