Move to Jagran APP

वोडाफोन यूजर्स को तोहफा, यह डिवाइस 15 लोगों को एक साथ देगी 150Mbps की स्पीड

वोडाफोन ने अपनी स्ट्रैटजी को थोड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपना फोकस अब वाई-फाई सेक्टर पर किया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:30 PM (IST)
वोडाफोन यूजर्स को तोहफा, यह डिवाइस 15 लोगों को एक साथ देगी 150Mbps की स्पीड
वोडाफोन यूजर्स को तोहफा, यह डिवाइस 15 लोगों को एक साथ देगी 150Mbps की स्पीड

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम सेक्टर में चल रही टैरिफ वॉर में सभी कंपनियां यूजर्स के लिए कई प्लान्स पेश कर रही हैं। अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपनी स्ट्रैटजी को थोड़ा बदला है। कंपनी ने अपना फोकस अब वाई-फाई सेक्टर पर किया है। इसी के चलते कंपनी ने चुपचाप एक नई डिवाइस R217 4G MiFi लॉन्च की है। इसकी कीमत 3,690 रुपये है। इसे डिस्काउंट के साथ 1,950 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

loksabha election banner

R217 4G MiFi के फीचर्स:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस 15 यूजर्स को एक साथ 150Mbps की स्पीड से वाई-फाई एक्सेस दे सकती है। इस डिवाइस में 150Mbps डाउनलिंक और 50Mbps अपलिंक की क्षमता दी गई है। यह LTE कनेक्शन के लिए 800/900/1800/2100 मेगाहर्ट्ज और GSM के लिए 900/1800 मेगाहर्ट्ज का इस्तेमाल करती है। इसमें 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी। साथ ही इसमें 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। सिक्योरिटी के मद्देनजर MiFi डिवाइस में WPS ऑथेंटिकेशन दिया गया है। यूजर्स हॉटस्पॉट मॉनिटरिंग एप के जरिए वाई-फाई यूसेज कितना हो रहा है इसकी जानकारी ले पाएंगे।

कंपनी ने इस डिवाइस को जियो, एयरटेल और बीएसएनएल को टक्कर देने के लिए पेश किया है। इससे पहले रिलायंस जियो ने जियोफाई 4G LTE हॉटस्पॉट डिवाइस को 999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस नए मॉडल का नाम जियोफाई JMR815 है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह एक साल की वारंटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 150Mbps की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps की अपलोडिंग स्पीड मिलेगी। इसी के साथ डिवाइस पर डिजाइन इन इंडिया का टैग भी लगा है।

जियोफाई डिवाइस की डिटेल्स:

इस डिवाइस के जरिए 32 यूजर्स हाई-स्पीड डाटा नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। इसमें से 31 वाई-फाई और एक यूएसबी के जरिए जुड़ सकता है। कनेक्ट होने के बाद डिवाइस स्मार्टफोन पर जियो 4G वॉयस एप के जरिए एचडी वॉयस और वीडियो कॉल्स ऑफर करती है। इसमें ALT3800 प्रोसेसर दिया गया है। यह FDD-बैंड 3, बैंड 5 और TDD-बैंड 40 को सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसकी मदद से 64GB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 3000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है की डिवाइस पूरा चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लेगी।

यह भी पढ़ें:

BlackBerry KEY2 भारत में हुआ लॉन्च, वनप्लस 6 से होगा सीधा मुकाबला

Sony Xperia XZ3 और Xiaomi Mi A2 के फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

Jio Phone मानसून हंगामा ऑफर के तहत 501 में नहीं 1095 रुपये में मिलेगा नया फोन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.