विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड 4.4.2 के साथ लांच हुआ विडियोकॉन इंफिनियम जेड50 नोवा

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 22 Dec 2014 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 03:52 PM (IST)

विडियोकॉन ने अपना एंड्रायड 4.4 किटकैट आ‍धारित स्‍मार्टफोन- इंफिनियम जेड 50 नोवा लांच किया है। 5,999 रुपये की कीमत पर यह विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विडियोकॉन ने अपना एंड्रायड 4.4 किटकैट आधारित स्मार्टफोन- इंफिनियम जेड 50 नोवा लांच किया है। 5,999 रुपये की कीमत पर यह विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

डुअल सिम वाला यह फोन एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसमें 540 गुणा 960 पिक्सल रेजोल्यूशन व 5 इंच का क्यूएचडी आइपीएस डिस्प्ले है। 1 जीबी रैम के साथ इसमें 1.3जीएचजेड क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी 6582 प्रोसेसर है।

इंफिनियम जेड 50 नोवा में सोनी एक्समॉर आर सेंसर व एलइडी फ्लैश के साथ इसमें 8 एमपी का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 2 एमपी का फ्रंट कैमरा, 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है।

पढ़ें: 4 इंच डिस्प्ले के साथ आया विडियोकॉन ए29

कनेक्टीविटी के लिए इसमें 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो है। 145.4 गुणा 72.4 गुणा 8.2 मिमी माप वाले इस हैंडसेट में 1900 एमएएच की बैटरी है। यह स्मार्टफोन काले व सफेद रंगों में उपलब्ध है।

इससे पहले नवंबर में कंपनी ने इंफिनियम जेड 50 क्वाड लांच किया था जिसकी कीमत 7,349 रुपये है। यह डुअल-सिम विडियोकॉन इंफिनियम जेड50 क्वाड एंड्रायड 4.4.2 किटकैट पर आधारित है’ इसमें 540 गुणा 960 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच का क्यूएचडी आइपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 जीएचजेड क्वाड-कोर प्रोसेसर व 1 जीबी का रैम है।

पढ़ें: विडियोकॉन का नया 3जी टैबलेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।