विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tecno Spark 4 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 7,999

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 26 Sep 2019 12:03 PM (GMT+05:30)

Tecno Spark 4 को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह सेल के लिए उपलब्ध है...

Tecno Spark 4 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 7,999
Tecno Spark 4 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 7,999

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tecno ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Spark 4 Air और Spark Go Spark 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने एक नए स्मार्टफोन Spark 4 को बाजार में उतारा है। जिसकी शुरुआती कीमत Rs 7,999 है और इस बजट में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का लाभ उठा सकते हैं। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसे यूजर्स ऑनलाइन स्टोर्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। 

Tecno Spark 4 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 7999 है। जबकि 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 8999 में खरीद सकते हैं। यह फोन Bay Blue और majestic purple दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Tecno Spark 4 के फीचर्स

Tecno Spark 4 में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। Android Pie ओएस पर आधारित यह फोन Helio A22 quad-core चिपसेट पर काम करता है। फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट दिए गए है। जिनमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें f/1.8 अर्पचर के साथ 13 मेगापिक्सल का ​प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और तीसरा, लो लाइट कैमरा सेंसर दिया गया है। जिसमें ड्यूल एलईडी फ्लैश सपोर्ट, 8 सेंस मोड, एआर स्टीकर्स, कस्टम बोकह, AI एचडीआर, AI ब्यूटी मोड और PDAF जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। 

वहीं फोन में 8 मेगाप​पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। ​जो कि कंपनी के अनुसार 26 घंटे का कॉलिंग टाइम, 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 110 घंटे का ऑडियो प्लेबैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Tecno Spark 4 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मौजूद है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।