ब्लूटूथ कनेक्टर के साथ भारत में लॉन्च हुए Sennheiser IE 100 Pro इयरफोन्स, शुरुआती कीमत 9,900 रुपए
Sennheiser IE 100 Pro Launch ऑडियो प्रोडक्ट्स मेकर कंपनी Sennheiser ने भारतीय बाजार में दो नए ईयरफोन रोल आउट किए हैं। जर्मन ऑडियो दिग्गज ने IE 100 PRO वायरलेस और IE 100 PRO वायर्ड लॉन्च किया है। IE 100 PRO में केबल के साथ एक ब्लूटूथ कनेक्टर भी शामिल है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Sennheiser IE 100 Pro Launch: ऑडियो प्रोडक्ट्स मेकर कंपनी Sennheiser ने भारतीय बाजार में दो नए ईयरफोन रोल आउट किए हैं। जर्मन ऑडियो दिग्गज ने IE 100 PRO वायरलेस और IE 100 PRO वायर्ड लॉन्च किया है। Sennheiser IE 100 PRO में केबल के साथ एक ब्लूटूथ कनेक्टर (Bluetooth Connector) भी शामिल है। इन-ईयर बड्स में एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन, म्यूजिक और कॉल के लिए कंट्रोल और शानदार बैटरी लाइफ की सुविधा दी गई है। ईयरबड्स AptX लो लेटेंसी कोडेक को भी सपोर्ट करते हैं जो आपके फोन पर मूवी और वीडियो देखते समय काम आता है। Sennheiser IE 100 Pro तीन कलर ऑप्शन में आता है- ब्लैक, रेड और क्लियर।
Sennheiser IE 100 Pro की भारत में कीमत, बिक्री की तारीख
नए Sennheiser IE 100 Pro Wired मॉडल की कीमत भारत में 9,900 रुपए है जबकि Sennheiser IE 100 Pro वायरलेस ईयरबड्स की भारत में कीमत 11,900 रुपए है. Sennheiser IE Pro BT कनेक्टर को अलग से 7,900 रुपये में बेचा जाएगा। इन-ईयर मॉनिटर ईयरफोन की बिक्री 26 जुलाई से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर होगी। दोनों मॉडल दो साल की वारंटी के साथ आते हैं।
Sennheiser IE 100 Pro के स्पेसिफिकेशन
Sennheiser IE 100 Pro में सिंगल 10mm डायनेमिक ड्राइवर सेटअप है। इयरफ़ोन की इम्पीडेन्स रेटिंग 20Ohms और फ्रीक्वेंसी रिस्पांस रेंज 20 Hz से 18,000 Hz है। Sennheiser IE 100 Pro इन-ईयर मॉनिटर की सेंसिटिविटी रेटिंग 115dB है। बॉक्स में दी गई केबल की लंबाई 1.3 मीटर है, जिसमें स्टैंडर्ड 3.5 mm ऑडियो जैक है। बॉक्स में तीन जोड़ी सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं, साथ ही एक जोड़ी फोम ईयर टिप्स भी दिए गए हैं। इयरफोन एक सॉफ्ट पाउच और क्लीनिंग टूल के साथ भी आते हैं। Sennheiser IE Pro BT Connector ब्लूटूथ पर बेहतर ऑडियो डेटा ट्रांसमिशन के लिए क्वालकॉम aptX लो लेटेंसी कोडेक को सपोर्ट करता है। हेडसेट कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 का इस्तेमाल करता है, और बिक्री पैकेज में शामिल USB टाइप-सी चार्जिंग केबल के साथ माइक्रोफोन के साथ एक इन-लाइन रिमोट है। यह 10 घंटे के प्लेबैक की पेशकश करने का दावा करता है और पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे का समय लेता है।
Sennheiser IE Pro Mono के स्पेसिफिकेशन
कंपनी अपने नए Sennheiser IE Pro Mono केबल को भी पेश कर रही है। यह नए लॉन्च किए गए IE 100 प्रो इन-ईयर मॉनिटर के साथ-साथ अन्य IE प्रो मॉडल के साथ कम्पैटिबल है। कंपनी का दावा है कि सभी केबल अब IE Pro मॉडल जैसे IE 400 Pro और IE 500 Pro के बीच इंटरचेंजेबल हैं।