विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च, 1TB तक स्टोरेज और 5000 mAh बैटरी से लैस; कितनी है कीमत

Published: Wed, 22 Jan 2025 11:30 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jan 2025 11:56 PM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy S25 Ultra launched सैमसंग ने अनपैक्ड इवेंट में Galaxy S25 सीरीज को दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर ...और पढ़ें

Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च हो गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च हो गया है।

HighLights

  1. लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे फ्लैगशिप फोन
  2. AI फीचर्स के साथ गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च
  3. टॉप मॉडल में 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने 'अनपैक्ड इवेंट' के दौरान गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन को एडवांस एआई फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। इसमें बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पावर और प्रोविजुअल इंजन मिलता है। सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। आइए जानते हैं।

स्टोरेज ऑप्शन

Samsung Galaxy S25 ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जो कि 12GB+1TB, 12GB+512GB और 12GB+256GB हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra Specification

डिस्प्ले- सीरीज के टॉप-एंड मॉडल में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसे फीचर भी हैं।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें गैलेक्सी AI का भी सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए 50MP का अल्ट्रावाइड, 200MP का वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम ) और 10MP टेलीफोटो लेंस 3x (ऑप्टिकल जूम) दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 12MP का सेंसर है।

बैटरी और चार्जिंग- लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी से पावर लेता है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी के अनुसार, फोन को 30 मिनट में 0-60% चार्ज किया जा सकता है।

ओएस- इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

कनेक्टिविटी- फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 मिलता है।

वॉटर रेजिस्टेंट- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Samsung Galaxy S25 और प्लस मॉडल भी लॉन्च

सीरीज के Galaxy S25 और प्लस मॉडल की बात करें तो इनमें स्पेक्स के लिहाज से ज्यादा अंतर नहीं है। सिवाय बैटरी और डिस्प्ले के। सीरीज के बेस मॉडल में पावर के लिए 4000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, प्लस मॉडल में 4900 mAh की बैटरी मिलती है। 

Galaxy S25 तीन वेरिएंट में आता है तो प्लस मॉडल केवल दो वेरिएंट में उपलब्ध है। Galaxy S25 में 6.2 इंच की डिस्प्ले है और प्लस मॉडल में 6.7 इंच की डिस्प्ले है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं। साथ ही इसमें विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसे फीचर भी कंपनी ने दिए हैं।

Galaxy S25+ :- 12GB + 512GB,12GB + 256GB

Galaxy S25 :- 12GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+128GB

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Series की तूफानी एंट्री, लॉन्च हुए तीन दमदार स्मार्टफोन, चेक करें खूबियां