विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy M21 भारत में ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 02:44 PM (IST)

Samsung Galaxy M21 को भारत में ट्रिपल रियर कैमरा और एंड्रॉइड 10 OS के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12999 रुपये है। फोटो साभार Samsung

Samsung Galaxy M21 भारत में ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy M21 भारत में ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M21 को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा और एंड्रॉइड 10 OS के साथ पेश किया गया है। साथ ही यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 13,499 रुपये है। फोन की कीमत को देखते हुए यह कहा जा सकता है भारत में इस फोन की टक्कर Realme 6 और Redmi Note 9 Pro से होगी।

Samsung Galaxy M21 की भारतीय कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट यानी 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। दोनों ही फोन्स को मिडनाइट ब्लू और रावेन ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसे 23 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी तक की रैम से लैस है। साथ ही 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्लस का 123-डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। फोन में फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडोफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।