विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A20s में है Infinity-V डिस्प्ले, इस देश में हुआ लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 04:17 PM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy A20s स्मार्टफोन को कंपनी ने Infinity-V डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मलेशिया और फिलीपींस में लॉन्च किया गया है...

Samsung Galaxy A20s में है Infinity-V डिस्प्ले, इस देश में हुआ लॉन्च
Samsung Galaxy A20s में है Infinity-V डिस्प्ले, इस देश में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A30s को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने A सीरीज के तहत ही एक और स्मार्टफोन Galaxy A20s को बाजार में उतारा है। लेकिन इस फोन को भारत में नहीं बल्कि मलेशिया और फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि ये जल्द ही भारत में भी दस्तक देगा। यह फोन Galaxy A20 का ही अपग्रेड वर्जन है जिसे कंपनी ने इस साल अप्रेल में ही लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A20s की कीमत पर नजर डालें तो इसे 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत RM 699 करीब Rs 12,000 है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर शामिल हैं। 

Samsung Galaxy A20s के फीचर्स

Samsung Galaxy A20s में 6.5 इंच का HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है जो कि इसका मुख्य फीचर भी है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1550 x 720 पिक्सल है। Android 9 Pie ओएस पर आधारित यह फोन 1.8 GHz octa-core प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा ​सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, जीपीएस और SB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा य​​ह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।