यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Redmi K30 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल
Redmi K30 Pro और इसके Zoom Edition की बात करें तो इनमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। फोटो साभार Xiaomi

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi K30 Pro का पिछले काफी समय से यूजर्स इंतजार कर रहे थे। अब Xiaomi ने आखिरकार Redmi K30 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लॉन्च किया गया है। Redmi K30 Pro और इसके Zoom Edition की बात करें तो इनमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। दोनों फोन्स के फीचर्स एकदम सामान हैं। बस दोनों के कैमरा फीचर्स में अंतर है। इसके साथ ही इस फोन की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये है। वहीं, Redmi K30 Pro Zoom Edition की शुरुआती कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 41,000 रुपये है।
Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition की कीमत: Redmi K30 Pro की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 चीनी युआन यानी करीब 36,000 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 चीनी युआन यानी करीब 40,000 रुपये है।
Redmi K30 Pro Zoom Edition की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 41,000 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 43,000 रुपये है। दोनों ही फोन्स को मूनलाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल चीन में 27 मार्च से शुरू होगी। इन्हें अन्य मार्केट्स में कब उपलब्ध कराया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
Redmi K30 Pro के फीचर्स: यह फोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। साथ ही एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल 1080 x 2400 है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस है। यह फोन 5G सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX686 संसर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, तीसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi K30 Pro Zoom Edition के फीचर्स: यह फोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। साथ ही एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल 1080 x 2400 है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, तीसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।