यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Redmi A1+ भारत में हुआ लांच, कम कीमत में मिल रहे हैं शानदार फीचर्स
Redmi A1+ भारत में लांच हो गया है। यह फोन 3 रंगों में लांच हुआ है जिनमें लाइट ग्रीन लाइट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi A1+ लांच कर दिया है। यह कंपनी का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने Leather Texture डिज़ाइन दिया है। इस फोन के 2 अलग अलग मॉडल लांच हुए हैं।
Redmi A1+ के फीचर्स
- डिज़ाइन- Redmi A1 स्मार्टफोन में Leather Texture डिज़ाइन दिया है।
- डिस्प्ले - इस फोन की 6.52 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 60 HZ का रिफ्रेश रेट और 120 HZ का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। इस फोन में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- प्रोसेसर – कंपनी ने इस फोन में Mediatek Helio A22 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है।
- कैमरा – इस स्मार्टफोन में 8 MP का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।
.jpg)
- रैम और इंटरनल स्टोरेज- इस फोन के 2 GB रैम, 32 GB इंटरनल स्टोरेज और 3 GB रैम, 32 GB इंटरनल स्टोरेज वाले 2 मॉडल आये हैं।
- बैटरी- इसमें 5000 MAH की बैटरी लगी हुई है। इसके साथ ही 10 वॉट का चार्जर भी फोन के डिब्बे में मिलेगा।
- ओएस – रेडमी ने इस फोन को Android 12 Go एडिशन के साथ लांच किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में क्लीन एंड्राइड एक्सपीरियंस दिया है।
- नेटवर्क - यह फोन 4G और 3G नेटवर्क पर काम करता है।
- अन्य फीचर्स – इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई फ़ाई, 3.5 mm जैक जैसे सभी फीचर्स भी शामिल हैं। इसका वजन 192 ग्राम है।
- रंग- यह फोन लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू और ब्लैक जैसे 3 रंगों में लांच हुआ है।
Redmi A1+ की कीमत और उपलब्धता
Redmi A1+ फोन के 2 जीबी रैम मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है। यह फोन फ्लिप्कार्ट पर 17 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
