Realme Paysa भारत हुआ लॉन्च, डिजिटल लोन से इंश्योरेंस तक मिलेंगे कई फीचर्स
Realme Paysa एकदम Xiaomi के Mi Credit सर्विस की ही तरह है। यह सेविंग एंड प्रोटेक्शन पेमेंट्स आदि के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में Google Pay और Mi Credit की टक्कर में Realme Paysa लॉन्च कर दिया है। इसे कुछ ही महीनों में एंड्रॉइड फोन्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभी इसे बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर के बीटा वर्जन पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह Realme डिवाइसेज में प्री-इंस्टॉल्ड किया जाएगा।
Realme Paysa एकदम Xiaomi के Mi Credit सर्विस की ही तरह है। यह सेविंग एंड प्रोटेक्शन, पेमेंट्स आदि के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने कहा है कि कुछ फीचर्स के साथ इस सर्विस को अभी एक्टिव किया जाएगा। कंपनी ने यह विश्वास दिलाया है कि सभी ट्रसांजेक्शन डाटा भारत में ही स्टोर किया जाएगा। इसे यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए Paysa ऐप ह्यूमन कस्टर सर्विस के साथ उपलब्ध कराया जाएगा जिससे यूजर्स अंग्रेजी और हिंग्लिशन में चैट कर पाएंगे। यह कस्टमर सर्विस एक दिन में 16 घंटे और सातों दिन उपलब्ध होगी।
Realme Paysa बीटा वर्जन में ये फीचर्स हैं उपलब्ध:
फ्री क्रेडिट रिपोर्ट: यह ऐप फ्री क्रेडिट रिपोर्ट जनरेट करेगी। पहली तीन रिपोर्ट एकदम फ्री होंगी। इसके बाद यूजर्स को चार्ज देना होगा। यह रिपोर्ट CreditMantri की साझेदारी में जनरेट की जाएंगी।
पर्सनल लोन: यह डिजिटल लोन उपल्ब्ध कराएगी। यह लोन न्यूनतम 8,000 रुपये होगा। वहीं, 1 लाख तक का लोन लिया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि यह लोन 5 मिनट में यूजर के अकाउंट में ट्रंसफर कर दिया जाएगा। इसका रिपेमेंट टेन्योर 3 महीने से लेकर 12 महीने तक होगी। यह लोन EarlySalary के साथ साझेदारी में दिया जाएगा।
स्क्रीन इंश्योरेंस: जिन लोगों से उनके फोन का डिस्प्ले टूट जाता है उन्हें Paysa के जरिए स्क्रीन इंश्योरेंस ऑफर किया जाता है। यह एप्लीकेशन और क्लेम ICICI लॉमबर्ड के साथ पार्टनरशिप में दिया जाएगा।
बिजनेस लोन: Realme Paysa छोटे बिजनेसेज के लिए लोन उपलब्ध कराएगी। यह लोन 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक होगा। यह लन डिजिटली और फ्लैक्सिबल टेन्योर के साथ उपलब्ध कराय जाएगा। इसके लिए लेंडिंगकार्ट के साथ कंपनी ने पार्टनरशिप की है।