Move to Jagran APP

Oppo Find X2 और Find X2 Pro के साथ कंपनी ने लॉन्च किया Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X2 और Find X2 Pro को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है और इन्हें Amazon India के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

By Renu YadavEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 07:25 PM (IST)
Oppo Find X2 और Find X2 Pro के साथ कंपनी ने लॉन्च किया Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X2 और Find X2 Pro के साथ कंपनी ने लॉन्च किया Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Find X2 और Find X2 Pro को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन में पंच-होल डिजाइन के साथ 120Hz अल्ट्रा विजन डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर पर लैस हैं। इन स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini एडिशन को भी लॉन्च किया है। 

loksabha election banner

Oppo Find X2 और Find X2 Pro की कीमत और उपलब्धता

Oppo Find X2 को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन सेरामिक ब्लैक और ओसियन ग्लास कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी Find X2 Pro और Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल इन तीनों वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वैसे बता दें कि ये स्मार्टफोन Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। जहां Find X2 की कीमत के साथ नोटिफाई मी का भी लिंक दिया गया है। 

Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini एडिशन

इस स्मार्टफोन में फोन के बैक पैनल में Lamborghini ब्रांडेड 3D-ridged का उपयोग किया गया है और इसमें कार्बन फाइबर टेक्स्चर की चार लेयर दी गई है। इसके साथ बंडल में यूजर्स को माइक्रो फाइबर लेद केस, वायरलेस ईयरफोन, SuperVOOC 2.0 कार चार्जर, 65W SuperVOOC 2.0 अडॉप्टर, 65W SuperVOOC 2.0 केबल आदि उपलब्ध होंगे। 

Oppo Find X2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X2 Pro में 1440 x 3168 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का क्यूएचडी+ अल्ट्रा विजन डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। एंड्राइड 10 के साथ ColorOS 7.1 पर आधारित यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि 48MP का Sony IMX586 सेंसर और 13MP का पेरिस्कोप लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 4,260mAh की बैटरी दी गई है। 

Oppo Find X2 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर Find X2 Pro के समान ही है। लेकिन दोनों स्मार्टफोन की बैटरी और कैमरे में अंतर देखा जा सकता है। Find X2 में भी Find X2 Pro की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। लेकिन 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का Sony IMX708 सेंसर और 13MP का तीसरा सेंसर मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 32MP का है। इसमें 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्ज के साथ 4,200mAh बैटरी उपलब्ध है। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.