Move to Jagran APP

OnePlus ने लॉन्च किए Buds Z TWS Earbuds और Bullets Wireless Z हेडफोन्स, यहां जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus Buds Z TWS Earbuds और OnePlus Bullets Wireless Z हेडफोन्स को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन डिवाइसेज में यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी और आकर्षक फीचर्स की सुविधा मिलेगी। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने प्री-बुकिंग डिटेल का भी खुलासा कर दिया है

By Renu YadavEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:47 AM (IST)
OnePlus ने लॉन्च किए Buds Z TWS Earbuds और Bullets Wireless Z हेडफोन्स, यहां जानिए कीमत और फीचर्स
यह फोटो कंपनी की ऑफिशियल साइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने हाल ही में आयोजित किए गए अपने वर्चुअल इवेंट में OnePlus 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus 8T लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने OnePlus Nord का भी नया वेरिएंट पेश किया है। इसके अलावा इवेंट में OnePlus ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए इसमें दो नए प्रोडक्ट्स OnePlus Buds Z TWS Earbuds और OnePlus Bullets Wireless Z को शामिल किया है। ये दोनों डिवाइस शानदार ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है। 

loksabha election banner

OnePlus Buds Z और OnePlus Bullets Wireless Z: भारतीय कीमत

OnePlus Buds Z को भारत में 3,190 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत में यह इसकी प्री-बुकिंग 15 अक्टूबर यानि से शुरू होगी। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in के अलावा Amazon और Flipkart पर जाकर भी प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग के बाद यह 2 नवंबर से ओपन सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात है कि प्री-बुकिंग में यूजर्स को स्पेशल डिस्काउंट प्राप्त होगा। जिसके बाद आप इस डिवाइस को केवल 2,990 रुपये में खरीद सकेंगे  

OnePlus Bullets Wireless Z बेस एडिशन की कीमत 1,999 रुपये है। यह बेस ब्लू और रिवर्ब रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस कंपनी की ​आधिकारिक वेबसाइट पर लिमिटेड सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी लिमिटेड सेल 15 अक्टूबर यानि आज से शुरू होगी। लेकिन 2 नवंबर से ओपन सेल में उपलब्ध हो जाएगा।

OnePlus Buds Z: स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Buds Z के फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस IP55 रेटेड है। जो कि इसे डस्ट और पसीने से बचाता है। यह डिवइास सिलिकॉन बॉडी से बना है और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। 

OnePlus Bullets Wireless Z: फीचर्स

OnePlus Bullets Wireless Z को एक्सक्लूसिवली भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन और 100ms low-latency डिलिवरी दिए गए हैं। इसमें Warp Charge सपोर्ट दिया गया है। 10 मिनट के चार्ज में यह डिवाइस 10 घंटे का प्लेबैक देने में सक्षम है। वहीं सिंगल चार्ज में 17 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.