विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 8.2 5G हुआ लॉन्च, 8GB रैम और क्वाड रियर कैमरा से है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2020 09:40 AM (IST)

Nokia के पहले 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865G प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड 5G सॉल्यूशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोटो साभार Nokia

Nokia 8.2 5G हुआ लॉन्च, 8GB रैम और क्वाड रियर कैमरा से है लैस
Nokia 8.2 5G हुआ लॉन्च, 8GB रैम और क्वाड रियर कैमरा से है लैस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 1.3 और Nokia 5.3 के अलावा कंपनी ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2 भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865G प्रोसेसर से लैस है। वहीं, यह इंटीग्रेटेड 5G सॉल्यूशन के साथ आता है। फोन को पोलर नाइट कलर में पेश किया गया है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिस जूहो सरविकास ने कहा है कि Nokia 8.2 5G सही मायने में पहला ग्लोबल 5G स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें कि इस फोन को Nordic डिजाइन के साथ बनाया गया है।

Nokia 8.2 5G की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 559 यूरो यानी करीब 47,794 रुपये होगी।

Nokia 8.2 5G के फीचर्स: इसमें 6.81 इंच का FHD+ PureDisplay दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज भी दी गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। यह फोन USB Type-C और 3.5 mm हेडफोन जैक कनेक्टिविटी के साथ आता है।

अब आते हैं कैमरा सेगमेंट पर। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्स लका डेप्थ सेंसर है। फोन में Zeiss का कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में नया एक्शन कैम मोड मौजूद है। साथ ही सिनेमैटिक इफेक्टस भी उपलब्ध कराए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।