Motorola Moto X Style 21 मेगापिक्सल कैमरा,3000 mAh बैटरी के साथ, भारत में आज होगा लांच
Motorola का मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto X Style लांच के लिए तैयार
मोटोरोला के आने वाले नए लांच Moto X Style का उपभोक्ताओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार था| उच्च विशेषताओं से लैस यह फोन भारतीय मार्किट में आज लांच होने के लिए तैयार है|
इस स्मार्टफोन को अगस्त में US में 399$ की कीमत पर उपलब्ध करवाया गया था| भारत में इसकी कीमत 26,000 रूपए तक होने की आशंका है| इस मोबाइल को ऑनलाइन रिटेल स्टोर फ्लिपकार्ट से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा|
Moto X Style के फीचर्स की बात करें तो, इसमें 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले है| क्वालकम स्नैपड्रैगन 808 SoC के साथ इसमें 1.8 Ghz हेक्सा-कोर प्रोसेसर और 3Gb रैम है| एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ कुछ इन-बिल्ट फीचर्स जैसे मोटो वॉयस,मोटो असिस्ट,मोटो डिस्प्ले,मोटो एक्शंस आदि भी उपलब्ध है|
Moto X Style 16/32/64 Gb, तीन स्टोरेज वैरिएंट में आएगा| इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 128 Gb तक बढ़ाया जा सकेगा|
21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा इसे और भी खास बनाता है| इस स्मार्टफोन के कैमरे से 4K रिजॉल्यूशन वाले वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते है| फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गयी है|
Moto X Style को आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करा सकते हैं| यूजर्स इसकी लुक का लेदर और नेचुरल वुड कवर्स में से चुनाव कर सकते हैं|