ड्यूल स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ LG Folder 2, जानें कीमत और फीचर्स
LG Folder 2 में ड्यूल स्क्रीन के अलावा अन्य फीचर्स के तौर पर hotkey बटन दिया गया है जिसे यूजर्स एआई वॉयस की मदद से उपयोग कर सकते हैं (फोटो साभार LG)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। LG ने फोल्डेबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन LG Folder 2 लॉन्च कर दिया है। इस फ्लिप फोन में ड्यूल स्क्रीन दी गई है और यह कंपनी के ही LG Folder का अपग्रेडेड वर्जन है। फ्लिप फोन की बात करें Motorola Razr और Samsung Z Flip बाजार में मौजूद हैं। लेकिन इनमें हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। जबकि LG Folder 2 को एंट्री लेवल फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है और ऐसे में इसकी कीमत काफी कम है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल साउथ कोरिया में ही लॉन्च किया गया है और कंपनी ने अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
LG Folder 2 की कीमत
LG Folder 2 की कीमत पर नजर डालें तो साउथ कोरिया में इस फ्लिप फोन को 198,000 won यानि लगभग 12,405 रुपये है। एंट्री लेवल फीचर्स के साथ आने वाले इस ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन की सेल साउथ कोरिया में 17 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्लेटिनम ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
LG Folder 2 के स्पेसिफिकेशन्स
LG Folder 2 में ड्यूल स्क्रीन दी गई है। फोन में 2.8 इंच QVGA की मेन स्क्रीन है। जबकि मोड़ने पर इसमें 0.9 इंच का मोनो फ्रंट स्क्रीन दी गई है। फोल्ड करने पर इसकी सेकेंडरी स्क्रीन में यूजर्स टेक्स्ट मैसेजेस, कॉल्स, टाइम, बैटरी लाइफ और सिग्नल स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह फोन 1.1 GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 210 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 304 जीपीयू दिया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो LG Folder 2 में 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें डेडिकेटेड SOS key भी दिया गया है। जिसे तीन बार क्विक क्लिक करने पर सेव किए नंबर पर नोटिफिकेशन पहुंच जाता है।
फोन में T9 keypad दिया गया है और यह hotkey बटन के साथ आता है। जिसे यूजर्स एआई वॉयस की मदद से एक्टिवेट कर सकते हैं। साथ ही hotkey बटन को प्रेस करने पर आप मौसम, डेट, समय जैसे सवाल भी पूछ एआई की मदद से पूछ सकते हैं। फोन में डाटा सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है। यह फोन एंड्राइड ओएस पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 1470mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।