विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च हुआ itel का लेटेस्ट फीचर फोन, दूरदराज के इलाकों में भी मिलेगी जबरदस्त कनेक्टिविटी; कीमत 1,399 रुपये

Published: Fri, 04 Apr 2025 09:04 PM (IST)

itel ने भारत में नया फीचर फोन King Signal लॉन्च किया है। ये कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी ...और पढ़ें

itel King Signal फीचर फोन हुआ भारत में लॉन्च।
itel King Signal फीचर फोन हुआ भारत में लॉन्च।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन King Signal पेश किया है। ये फोन कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भरोसेमंद कनेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें सिल्वर-प्लेटेड सिग्नल एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी है। कंपनी का दावा है कि ये कम सिग्नल में 510 प्रतिशत लंबी कॉल ड्यूरेशन और 62 प्रतिशत तेज कनेक्टिविटी देता है। ये फोन दूरदराज के इलाकों या मुश्किल नेटवर्क जोन्स में यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

itel King Signal की भारत में कीमत और उपलब्धता

itel King Signal की कीमत भारत में 1,399 रुपये है। यह तीन कलर वेरिएंट्स आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड में उपलब्ध है। इसके साथ 13 महीने की वारंटी और खरीदने के बाद पहले 111 दिनों के लिए फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी ग्राहकों को मिलेगी।

itel King Signal के फीचर्स

King Signal में 2-इंच डिस्प्ले है। ये 1500mAh बैटरी से पावर्ड है, जो 33 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में Type-C चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें Kevlar-टेक्सचर्ड फिनिश और -40°C से 70°C तक तापमान झेलने की खूबी है।

ये ट्रिपल SIM स्लॉट्स को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स एक साथ कई नेटवर्क मैनेज कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में VGA रियर कैमरा, 32GB एक्सपैंडेबल मेमोरी, वायरलेस FM (रिकॉर्डिंग के साथ), King Voice, वाइब्रेशन मोड, टॉर्च, म्यूजिक और वीडियो प्लेबैक और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग अनॉनिमस मोड के साथ हैं। फोन 2000 कॉन्टैक्ट्स आइकॉन्स के साथ और 500 मैसेज स्टोर कर सकता है।

लॉन्च पर itel India के CEO अरिजीत तलपात्रा ने कहा कि ये फोन कम नेटवर्क वाले इलाकों में कॉल ड्रॉप की समस्या हल करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रांड की खुद की सिग्नल एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी मुश्किल हालात में फोन पर भरोसा करने वाले यूजर्स के लिए भरोसेमंद कम्युनिकेशन सुनिश्चित करती है।

आने वाला है नया 5G फोन

itel भारत में एक नया बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें AI- बेस्ड फीचर्स और आकर्षक डिजाइन होगा। ब्रांड ने अभी तक डिवाइस का नाम नहीं बताया है, लेकिन कुछ मेजर डिटेल सामने आ चुकी है। लीक्ड डिटेल्स से पता चला है कि इसमें 7.8mm का पतला डिजाइन होगा। लीक हुई तस्वीरों में पंच-होल डिस्प्ले दिखाई दिया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिल सकता है। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा। हालांकि, बाकी हार्डवेयर की जानकारी अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: itel का सस्ता 5G फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और AI-बेस्ड मिलेंगे फीचर्स!