विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google I/O 2023: गूगल मैप में आएगा इमर्सिव व्यू फीचर, सबसे पहले इन 15 शहरों में होगी शुरुआत

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 11 May 2023 12:48 AM (IST)

Google I/O 2023 अब यूजर्स किसी विशेष क्षेत्र में किसी विशेष दिन और समय पर मौसम की स्थिति या यातायात ...और पढ़ें

Google I/O 2023: Immersive View feature will come in Google Map Route, first of all these 15 cities will start
Google I/O 2023: Immersive View feature will come in Google Map Route, first of all these 15 cities will start

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google मैप में पिछले साल पेश किए गए इमर्सिव व्यू का विस्तार कर रहा है। यदि आप iOS और Android पर Google Map को नेविगेट करते हैं, तो आप जल्द ही ट्रैफिक, चौराहों, मौसम के अलावा कई दूसरी चीजें भी ढूंढ पाएंगे। आप अधिक व्यापक रूट्स देखने में सक्षम होंगे।

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने I/O 2023 की-नोट के दौरान कहा कि Google मैप के जरिए दिन 20 बिलियन किलोमीटर के रूट नेविगेट किए जात हैं। रूट्स के लिए इमर्सिव व्यू के साथ, अब आप बहुत कुछ कर सकते हैं।

 

Immersive View Feature क्या है

गूगल मैप्स का इमर्सिव व्यू अरबों स्ट्रीट व्यू और हवाई इमेज को मर्ज करने के लिए कंप्यूटर विजन और एआई के जरिए एक साथ जोड़ता है। रूट्स के लिए इमर्सिव व्यू उसी तरह से काम करता है, जिससे आप इसे शुरू करने से पहले समझने में मदद करने के लिए प्रीव्यू देखते हैं।

रूट्स के लिए इमर्सिव व्यू आपको एक बार में अपने रूट के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देखने की अनुमति देता है। यह फीचर आपकी यात्रा के दौरान बाइक लेन, फ़ुटपाथ, चौराहे और पार्किंग स्थल को दिखाता है।

इमर्सिव व्यू फीचर के फायदे

नए फीचर के आने के बाद अब यूजर्स किसी विशेष क्षेत्र में किसी विशेष दिन और समय पर मौसम की स्थिति या यातायात की स्थिति का प्रीव्यू कर सकते हैं। यह फीचर एक टाइम स्लाइडर भी प्रदान करता है, जो हवा की क्वालिटी को प्रदर्शित करता है और पूरे दिन मौसम में उतार-चढ़ाव को दिखाता है, ताकि आप उसी के अनुरुप मार्ग बदल सकें।

इसके अलावा, Google ने डेवलपर्स के लिए एक एरियल व्यू एपीआई पेश किया है। यह डेवलपर्स को अपने ऐप और वेबसाइट में किसी स्थान के लिए बर्ड-आई वीडियो को शामिल करने की अनुमति देता है।

इन 15 देशों में होगा पहले उपलब्ध 

अगले कुछ महीनों में इमर्सिव व्यू फीचर एम्स्टर्डम, बर्लिन, डबलिन, फ्लोरेंस, लास वेगास, लंदन, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, टोक्यो और वेनिस सहित 15 शहरों के लिए उपलब्ध होगा। लिस्ट में कोई भारतीय शहर नहीं है; यह देखा जाना बाकी है कि क्या यह फीचर देश में रोल आउट होता है।