Godrej Security Solutions ने डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित UV Case किया लॉन्च
Godrej Security Solutions का ये UV Case UV-C लाइट डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से वायरस के ट्रांसमिशन को कम किया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Godrej Security Solutions ने अपने फ्यूचर टेक्नोलॉजी के सिक्युरिटी सॉल्यूशन्स को एक्सपेंड करते हुए हेल्थ सिक्युरिटी सेगमेंट में एंट्री मारी है। कंपनी ने COVID 19 महामारी से बचने के लिए डिफेंस सिक्युरिटी रेंज के प्रोडक्ट्स को मई में पेश किया था। अब कंपनी ने हेल्थ सिक्युरिटी सॉल्यूशन्स को एक्सपेंड करते हुए UV Case को लॉन्च किया है। इस केस के जरिए डेली इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को सेनिटाइज्ड किया जा सकेगा। इसे यूजर्स अपने घरों, दुकानों या दफ्तरों में लगा सकते हैं, ताकि प्रिमिसेज में एंटर करने से पहले किसी भी ऑब्जेक्ट को डिसइंफेक्ट किया जा सके।
Godrej Security Solutions का ये UV Case UV-C लाइट डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से वायरस के ट्रांसमिशन को कम करने के लिए मल्टीपल बैरियर क्रिएट किया जा सकता है। UV-C Sterilization सबसे स्थापित साइंटिफिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा वायरस और बैक्टीरिया के 65 फैमिलीज को डिसइंफेक्ट किया जाता है, इनमें SARS फैमिली का CoV-1 भी शामिल है। इस UV-C केस के जरिए आप अपने स्मार्टफोन्स को भी डिसइंफेक्ट कर सकेंगे।
इस UV केस को दो विश्वसनीय सर्टिफिकेट्स मिले हैं जो UV आधारित उत्पादों के लिए सुरक्षा का एक निशान है, जिनमें CSIR-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन और CE सर्टिफिकेट्स शामिल हैं। CE मार्किंग एक प्रमाणन चिह्न है जो यूरोपीय इकोनॉमिक एरिया (EEA) के भीतर बेचे जाने वाले उत्पादों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण मानकों के अनुरूप है। CE अंकन EEA के बाहर बेचे जाने वाले उत्पादों पर भी पाया जाता है जिन्हें EEA मानकों के लिए निर्मित किया गया है।
COVID-19 महामारी की वजह से इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है। घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। साथ ही, बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों को सेनिटाइज करने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि इन दिनों कई कंपनियों ने मास्क और सैनिटाइजिंग टूल्स बनाने शुरू कर दिए हैं। UV-C केस के जरिए यूजर्स डेली की जरूरत में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन्स, मास्क, न्यूजपेपर, कपड़े, एक्सेसरीज, किताबें, बैग्स आदि को सैनिटाइज कर सकते हैं। Godrej Solutions का ये UV-C केस 15 लीटर, 30 लीटर और 54 लीटर साइज में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। इसे Godrej Security Solutions के ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।