विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire Boltt ने दो नई स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत एक साथ

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
Published: Mon, 06 Feb 2023 10:16 PM (IST)

Fire Boltt ने 2 नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी ने Fire Boltt Stardust और Fire Boltt Dagger के नाम ...और पढ़ें

Fire Boltt Stardust Smart Watch Photo Credit - Fire Boltt
Fire Boltt Stardust Smart Watch Photo Credit - Fire Boltt

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय कंपनी Fire-Boltt ने हाल ही में अपनी 4 नई स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। लेकिन अब कंपनी ने Stardust और Dagger के नाम से 2 नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं, जिससे बाज़ार में कंपनी की कुल 6 नई स्मार्टवॉच उपलब्ध हो गई है।

Fire Boltt Stardust और Dagger स्मार्टवॉच के फीचर्स

Fire Boltt Stardust Smart Watch- इस स्मार्टवॉच में 1.95 इंच की स्क्रीन से एचडी डिस्प्ले मिलता है। इस घड़ी में आयताकार (rectangular) डायल मिलता है जिसमें 320 x 385 पिक्सल पर रिज़ॉल्यूशन मिलेगा।

कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग फीचर भी दिया है जिसके लिए इसमें इन-बिल्ट डायनामिक माइक्रोफोन और स्पीकर भी लगा हुआ है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 108 स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ सूट में SpO2 मॉनिटरिंग और डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्टारडस्ट स्मार्टवॉच रोज गोल्ड, ग्रे और ब्लैक जैसे 3 रंगों में पेश हुई है।

Fire Boltt Dagger Smart Watch- इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की स्क्रीन से ऑलवेज़-ऑन Amoled डिस्प्ले मिलता है। इस घड़ी में गोल डायल पर 466 x 466 पिक्सेल पर रिज़ॉल्यूशन मिलता है। यह 400 mah की बैटरी के साथ आती है।

कंपनी के अनुसार इससे यूजर्स को 15 दिनों का रन टाइम और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसके अलावा घड़ी में एक हेल्थ सूट भी है जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और ब्रीथ ट्रेनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फायर बोल्ट की डैगर स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर में पेश हुई है।

इसके अलावा दोनों स्मार्टवॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट और ब्रीथ ट्रेनिंग मोड जैसी स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया है जिसके लिए इसे IP68 की रेटिंग दी गई है।

कीमत और उपलब्धता

Fire Boltt Stardust की कीमत कंपनी ने 2,499 रुपये रखी है। यह घड़ी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगी। Fire Boltt Dagger की कीमत कंपनी ने 3,499 रुपये रखी है। ग्राहक इसे अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये खरीद सकते हैं।