यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CES 2016: इवेंट में पेश हुए 6 GB रैम वाले स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
इन दिनों चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो CES 2016 इवेंट में 3600 से भी ज्यादा कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी ...और पढ़ें

इन दिनों चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो CES 2016 इवेंट में 3600 से भी ज्यादा कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी और सबसे ज्यादा नजर 6GB रैम वाले HONOR P9 स्मार्टफोन पर होगी।
1.Haier का चलने वाला रेफ्रिजरेटर
Haier कंपनी रिमोट से चलने वाले रेफ्रिजरेटर R2-D2 को CES में ग्लोबल मार्केट के लिए लांच कर सकती है।
इस फ्रिज में खास- इस फ्रिज को यूजर रिमोट कंट्रोल से किसी भी डायरेक्शन में चला सकते हैं, यह 2 घंटे का बैटरी बैकअप देता है, फुल फंक्शनल प्रोजेक्टर इसमे हैं, फिल्मों की तरह लाइट एंड साउंड इफेक्ट देता है,इसमें 350 मिलीलीटर की 6 केन रखी जा सकती हैं, इसकी मैक्सिमम स्पीड लगभग एक किलोमीटर प्रति घंटा है।इससे पहले इस रेफ्रिजरेटर को जापान में लांच किया गया था, जहां इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।
2. 6GB रैम वाला HUAWEI HONOR P9
चीन की स्मार्टफोन कंपनी HUAWEI कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो के समय अपना नया स्मार्टफोन HUAWEI HONOR P9 को प्रस्तुत कर सकती है। इस पर पूरी दुनिया की नजरे है। कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस फोन का टिप्सर पेश किया था।
HUAWEI HONOR P9 में खास
1. इस फोन में 6GB रैम, डुअल लेंस कैमरा, Kinn 950 SOC चिपसेट, 5.2 इंच का डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है।
2. क्वालकॉम 4K रिकॉर्डिंग ड्रोन
खबरों के अनुसार, क्वालकॉम ने कहा है कि लास-वेगास के कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो में 4K रिकॉर्डिंग वाले ड्रोन को डिटेल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
4K रिकॉर्डिंग कैसे करती है काम
HD से 8 गुना बेहतर क्वालिटी वाली रिकॉर्डिंग का मतलब है 4K रिकॉर्डिंग। 4K उस रेजोल्यूशन को कहा जाता है जिसमें 4000 पिक्सल होते हैं। इसे आम तौर पर अल्ट्रा हाइ डेफिनेशन भी कहा जाता है। इस ड्रोन में 4K कैमरा लगा होगा, बिल्ट इन सेंसर 3D में आने वाली मुश्किलों को ऑटोमैटिकली पार कर लेगा, कंपनी इस ड्रोन के लिए अपने मोबाइल चिपसेट का कस्टम वर्जन बना रही है, इस कैमरे की बैटरी लाइफ 20 मिनट है, जिसे कंपनी 45 से 60 मिनट तक कर सकती है।
