Move to Jagran APP

Ambrane Wise Eon Max SmartWatch: बड़े डायल के साथ लॉन्च हुई यह नई स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स और कीमत

Ambrane Wise Eon Max Smartwatch भारतीय कंपनी Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Wise Eon Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई आकर्षित फीचर्स दिए हैं। जानिए इस नई घड़ी के सभी फीचर्स और कीमत विस्तार से। ( PC- Ambrane)

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth SardanaPublished: Mon, 13 Feb 2023 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2023 09:08 PM (IST)
Ambrane Wise Eon Max SmartWatch: बड़े डायल के साथ लॉन्च हुई यह नई स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स और कीमत
Ambrane Wise Eon Max Smartwatch photo credit - Ambrane

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय कंपनी Ambrane ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच Wise Eon Max लॉन्च की है। इस घड़ी का सबसे खास फीचर इसकी बड़ी स्क्रीन है, जिस पर यूजर्स आसानी से नोटिफिकेशंस देख सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग का भी फीचर मौजूद है, जिससे यूजर्स घड़ी से कॉल करने के साथ रिसीव भी कर सकते हैं।

loksabha election banner

Ambrane Wise Eon Max स्मार्टवॉच के फीचर्स

डिज़ाइन- ऐम्ब्रेन की इस स्मार्टवॉच में चकोर(Square) शेप में बड़ा डायल दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टवॉच उन लोगों को पसंद आएगी जो बड़े डायल की घड़ी पहनना पसंद करते हैं। बड़ी स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग भी आसानी से की जा सकती है।

डिस्प्ले- इस स्मार्टवॉच में 2.01 इंच की स्क्रीन पर ल्यूसिड (Lucid)डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 240 x 283 का रिजोल्यूशन दिखेगा। कंपनी ने इसमें 60 HZ का रिफ्रेश रेट दिया है। कंपनी के अनुसार, घड़ी में 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी जिससे सूरज की चमकदार रोशनी में भी घड़ी की स्क्रीन साफ देखी जा सकती है।

बैटरी- ऐम्ब्रेन की वाइज इओन मैक्स स्मार्टवॉच में 280 mah की बैटरी लगाई गयी है। कंपनी के अनुसार, यह फुल चार्ज होने पर 10 दिन तक चल सकती है।

Ambrane Wise Eon Max के स्मार्ट फीचर्स

कॉलिंग फीचर- इस घड़ी में ब्लूटुथ 5.0 की कनेक्टिवटी मिलती है। कंपनी ने इसमें ब्लूटुथ कॉलिंग का फीचर दिया है, जिससे यूजर्स घड़ी के जरिये ही फोन करने के साथ ही सुन भी सकते हैं।

Ambrane Wise Eon Max Smartwatch में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स इसे पेयर करने के बाद स्मार्टफोन पर चलने वाले म्यूजिक और कैमरा के फंक्शन को भी वॉच से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा दिलचस्प क्लाउड बेस्ड वॉच फेस दिये गए हैं। इसमें एक अनोखा AI वॉच फेस फीचर है, जिससे यूजर्स इस तकनीक का इस्तेमाल करके फोटो क्लिक करके अपने हर दिन के लुक को वॉचफेस में सेट कर सकते हैं।

ऐम्ब्रेन ने घड़ी में 100 से ज्यादा स्पोटर्स मोड दिए हैं, जिनमें स्टैंडर्ड रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और एक्सट्रीम स्पोटर्स जैसे मोड शामिल हैं। कंपनी ने वाइज इओन मैक्स स्मार्टवॉच में फिटनेस से जुड़े फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) लेवल, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर्स के नाम शामिल हैं। इस घड़ी को आईपी68 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाती है।

कीमत और उपलब्धता

Ambrane Wise Eon Max Smartwatch की कीमत (MRP) 5,999 रुपये है लेकिन कंपनी इसे 1,799 रुपये की विशेष कीमत पर बेच रही है। इस स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट और ऐम्ब्रेन की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह काले, नीले ग्रे, ब्राउन और बरगंडी जैसे पांच रंगों में आई है। 

यह भी पढ़ें- Valentine Day Offer: नया OnePlus 11 5G भी मिल रहा है अब बंपर ऑफर के साथ, जानिए इसके बारे में 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.